Bhopal Loot News: लुटेरे ने झपटा बैग, असंतुलित होकर मोपेड सवार दो महिलाएं गिरकर जख्मी

Share

Bhopal Loot News: गंभीर हालत में भर्ती महिलाओं के बयान पर दर्ज किया प्रकरण, सहेली के घर जाते वक्त हुई वारदात

Bhopal Loot News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन ​टीसीआई

भोपाल। राजधानी में झपटमारी की एक अन्य सनसनीखेज वारदात हुई है। यह घटना भोपाल (Bhopal Loot News) शहर के गोविंदपुरा स्थित टीआरटी मार्केट के नजदीक हुई। लुटेरों की संख्या दो है जिन्होंने महिला से बैग छीन लिया था। जिस कारण मोपेड सवार महिलाएं वाहन में संतुलन नहीं रख सकी। वह गिरकर बुरी तरह से जख्मी हो गई। पुलिस ने झपटमारी का प्रकरण दर्ज कर वारदात करने वालों की धरपकड़ के प्रयास शुरु कर दिए है।

कंधे पर टंगा बैग झपटा

गोविंदपुरा (Govindpura) थाना पुलिस के अनुसार ज्योति ठाकुर पति अजय ठाकुर ऐशबाग स्थित पुष्पा नगर (Pushpa Nagar) में रहती हैं। वे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है। वारदात 10 अप्रैल की रात लगभग पौने दस बजे हुई थी। ज्योति ठाकुर (Jyoti Thakur) अपनी मोपेड एमपी—04—यूसी—2580 में सवार थी। उनके साथ मोपेड (Moped) पर सहेली कस्तूरी राठौर (Kasturi Rathore) भी बैठी हुई थी। कस्तूरी राठौर के पास बैग था। जिसको उसने कंधे पर टांग रखा था। दोनों महिलाएं नरेला शंकरी (Narela Shankari) में रहने वाली नीतू शर्मा (Neetu Sharma) के यहां से वापस अपने घर लौट रही थी। बाइक (Bike) सवार दो लुटेरों ने पानी की टंकी के पास पहुंचने पर कस्तूरी राठौर से बैग (Bag) झपट लिया। उसके भीतर बारह सौ रुपए नकद और वीवो कंपनी का मोबाइल (Mobile) था। इस वारदात के कारण ज्योति ठाकुर और कस्तूरी राठौर मोपेड से गिर गए। गिरने के कारण कस्तूरी राठौर के सिर पर गंभीर चोट आई है। वह बातचीत करने की अवस्था में नहीं हैं। दोनों महिलाओं को लोगों की मदद से रोशन अस्पताल (Roshan Hospital) में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच एसआई प्रेम सिंह ठाकुर (SI Prem Singh Thakur) कर रहे है। गोेविंदपुरा थना पुलिस ने 11 अप्रैल की सुबह झपटमारी का प्रकरण 234/26 दर्ज करके सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों का पता लगाने का काम कर रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Security फिर धारा 144 के भरोसे

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Loot News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!