Bhopal News: रेस्टोरेंट में बासी खाना परोसने पर एक दिन पहले हुए विवाद की शिकायत करने भी गए थे, उल्टा उनके खिलाफ कार्रवाई करने पर जताया रोष

भोपाल। दर्जनों वकीलों ने शुक्रवार शाम भोपाल (Bhopal News) शहर के हबीबगंज थाने का घेराव कर दिया। दरअसल, वह थाने के भीतर अधिवक्ता से अभद्रता करने और एक पक्षीय कार्रवाई करने का विरोध जताने पहुंचे थे। एसीपी उमेश तिवारी और थाना प्रभारी संजीव चौकसे लगभग तीन घंटे तक अधिवक्ताओं के प्रतिनिधि मंडल को समझाईश देते रहे।
अभद्रता करने वाले पुलिस कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग
जानकारी के अनुसार अधिवक्ता सिकंदर सिंह राजपूत (Sikandar Singh Rajput) हबीबगंज (Habibganj) स्थित 11 नंबर बस स्टाफ के पास रसोई रेस्टोरेंट (Rasoi Restaurant) में 09 अप्रैल की रात भोजन करने पहुंचे थे। यहां उन्हें जो सब्जी दी गई वह खराब लग रही थी। जिसकी शिकायत उन्होंने होटल प्रबंधन से की थी। होटल की तरफ से आरोपों को नकारते हुए उनके साथ वहां अभद्रता की गई। ऐसा करते वक्त उन्होंने बकायदा वीडियो (Video) भी बनाया। इस दौरान अधिवक्ता के साथ झूमाझटकी भी की गई थी। उन्होंने मामले की शिकायत करने हबीबगंज थाने में भी पहुंचे। लेकिन, पुलिस ने कोई कार्रवाई करने की बजाय बैरंग लौटा दिया। 10 अप्रैल की दोपहर पता चला कि होटल प्रबंधन की शिकायत पर उनके ही खिलाफ मारपीट का प्रकरण दर्ज कर लिया गया। यह पता चलने पर वे दर्जनों वकील (Advocate) के साथ 10 अप्रैल की शाम लगभग पांच बजे हबीबगंज थाने पहुंच गए। अधिवक्ताओं का आरोप था कि अभद्रता करने वाले पुलिस कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी शिकायत पर भी मामला दर्ज किया जाए। इस बात को लेकर एसीपी हबीबगंज संभाग उमेश तिवारी (ACP Umesh Tiwari) भी मौके पर पहुंचे। अधिवक्ता बातचीत करने राजी नहीं थे। वे थाने के सामने जमकर नारेबाजी कर रहे थे। थाना प्रभारी संजीव चौकसे (TI Sanjeev Chauksey) ने बताया कि मामले में समाधान की तरफ संवाद करने का काम किया जा रहा है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।