Bhopal News: बिजली कंपनी के अमले पर हमला

Share

Bhopal News: भाई-बहन समेत चार आरोपियों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का प्रकरण दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। बिजली मीटर काटने गए अमले पर हमला बोला गया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के टीला जमालपुरा इलाके में हुई है। इस मामले में पुलिस ने भाई-बहन समेत चार आरोपियों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाकर मारपीट करने का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

मीटर जब्त करने पर की मारपीट

टीला जमालपुरा (Teela Jamalpura) थाना पुलिस के अनुसार यह वारदात 08 अप्रैल की दोपहर लगभग एक बजे हुई थी। जिसकी थाने में शिकायत सुल्तानिया जोन के सहायक प्रबंधक प्रशांत कुमार सिंह (Prashant Kumar Singh) ने दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि वे लाइन मेन संत कुमार तिवारी और आऊटसोर्स कर्मचारी प्रदीप मकोरिया, शाकिब अली और प्रियंका मालवीय के साथ निरीक्षण और कार्रवाई के लिए निकले थे। टीम मुश्ताक खान (Mushtaq Khan) पिता तुफेल खान के परिसर में मीटर (Meter) जब्त करने पहुंची थी। वहां आरोपी शानू उर्फ शाहरुख, उसकी बहन अमरीन, रिश्तेदार मोहम्मद सादिक और मोहम्मद सोहेल मिले। वह अमले के साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौज करने लगे। मीटर जब्त करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए लाइन मेन संत कुमार तिवारी (Sant Kumar Tiwari) के साथ मारपीट कर दी। पुलिस को जांच में पता चला है कि भाई-बहन के अलावा मारपीट करने वाले अन्य आरोपी शिवपुरी (Shivpuri) जिले के रहने वाले हैं। टीला जमालपुरा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 08 अप्रैल की शाम प्रकरण 84/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: वन विभाग की संजीवनी क्लीनिक में घुसे चोर

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!