Bhopal News: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को उड़ाया, चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज

भोपाल। शादी के लिए लड़की देखकर वापस लौट रहे एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना में उसका एक हाथ कटकर भी अलग हो गया। मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की कटारा हिल्स थाना पुलिस कर रही है। इस गंभीर दुर्घटना के मामले में पुलिस ने चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज करके ट्रक को जब्त कर लिया है।
बुरी तरह से कटा हाथ
कटारा हिल्स (Katara Hills) थाना पुलिस के अनुसार गेंदालाल सिंह पिता करण सिंह उम्र 47 साल बाइक से भोपाल आए हुए थे। वह विदिशा (Vidisha) जिले के मुरवास थाना क्षेत्र स्थित धनवास के रहने वाले थे। वह 8 अप्रैल को कटारा हिल्स इलाके में शादी के लिए लड़की देखने आए थे। उनके साथ परिवार के अन्य सदस्य भारत आदिवासी पिता मनीराम आदिवासी उम्र 30 साल भी थे। सभी बंगरसिया से विदिशा लौट रहे थे। भारत आदिवासी (Bharat Adiwasi) भांजा है जो घटना वाले दिन मामा गेंदालाल सिंह (Gendalal Singh) को पीछे बैठाकर बाइक (Bike) एमपी—40—जेडएफ—3122 चला रहा था। दोपहर बारह बजे जब वे रापडिया जोड़ (Rapadia Jod) पर पहुंचे तो 11 मील की तरफ से आ रहा ट्रक (Truck) एमपी—09—केडी—3002 के चालक ने टक्कर मार दी। जिसमें गेंदालाल सिंह का एक हाथ बुरी तरह से कट गया और उसकी टक्कर लगने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर उसके अन्य रिश्तेदार भी थे। वह विरोध करते उससे पहले आरोपी वाहन चालक ट्रक को लावारिस छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने गुरुवार को हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में पीएम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं कटारा हिल्स पुलिस ने मर्ग 08—26 कायम करने के बाद आरोपी वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण 99—26 भी दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई अखिलेश जोठे (ASI Akhilesh Jothe) कर रहे हैं।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।