Bhopal Cop News: छंटाई के बहाने नीलम प्रजाति का हरा-भरा आम का पेड़ काटा

Share

Bhopal Cop News: वनस्पति वेस्ट का निदान करने की बजाय पुलिस निरीक्षक के आंगन में भेल प्रबंधन ने फेंका

Bhopal Cop News
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। आम की प्रजाति में चर्चित नीलम श्रेणी के एक हरे-भरे पेड़ को छंटाई के बहाने काट दिया गया। यह निर्मम तरीके से पर्यावरण की हत्या करने पर सोशल मीडिया में भेल प्रबंधन  के खिलाफ जमकर नागरिकों की तरफ से नाराजगी जताई गई। यह पेड़ भोपाल (Bhopal Cop News) शहर के पुलिस निरीक्षक के सरकारी आवास में लगा था। पेड़ कटाई के बाद वनस्पति वेस्ट को संकलित करके उसे निदान करने की बजाय उसको निरीक्षक के आवास के आंगन में फेंक दिया गया।

पेड़ को निरीक्षक के दिवंगत पिता ने रोपा था

जानकारी के अनुसार नीलम (Neelam) प्रजाति के आम (Mango) कर्नाटक और तमिलनाडू में ज्यादा मिलते हैं। यह आधा किलो से एक किलो वजनी होते हैं। इसके मिठास के कारण बाजार में इसकी मांग ज्यादा होती है। जिस कारण यह काफी महंगा भी बिकता है। यह नीलम आम गोविंदपुरा (Govindpura) स्थित पुलिस लाइन में निरीक्षक रतन सिंह परिहार (TI Ratan Singh Parihar) के आवास में लगा था। वे मिसरोद (Misrod)  थाने के प्रभारी है। परिवार बाहर गया हुआ था और वे भी दूसरे आवास में थे। जिस कारण उन्हें पेड़ कटने की जानकारी नहीं मिल सकी। पेड़ को लेकर उनका बहुत ज्यादा लगाव भी था। दरअसल, उस पेड़ को निरीक्षक के दिवंगत पिता ने रोपा था। जिस कारण आम के प्रति बहुत ज्यादा पारिवारिक भाव रहता था। निरीक्षक इस घटना का विरोध जताने भी भेल (BHEL) प्रबंधन के पास पहुंचे थे। भेल प्रबंधन का तर्क था कि बिजली लाइन में उसकी टहनियां आ रही थी। इसलिए उसकी छंटाई की गई है। लेकिन, भेल अधिकारियों को निरीक्षक ने तस्वीरें दिखाई तो वे कोई जवाब नहीं दे सके। इधर, पर्यावरण विद और सामाजिक समस्या पर अक्सर बयान देने वाले उमाशंकर तिवारी (Umashankar Tiwari) ने इस घटना की निंदा करते हुए भेल प्रबंधन के खिलाफ सोशल मीडिया में जमकर नाराजगी जताई। उल्लेखनीय है कि भेल की जमीन पर प्रबंधन की तरफ से वन रोपण का भी कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके बावजूद हरे-भरे नीलम आम के पेड़ को काट दिया गया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: तीन साल की बच्ची को मां ने गर्म प्रेस से दागा

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cop News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!