Bhopal News: नेटवर्क के बड़े लोगों तक छह दिन में कोई भी कार्रवाई अभी तक नहीं हो सकी

भोपाल। केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर ड्रग फ्री अभियान 3 अप्रैल से शुरु हुआ है। पिछले छह दिनों के भीतर में भोपाल पुलिस (Bhopal News) कोई बड़ी उपलब्धि हासिल नहीं कर सकी है। हालांकि बीते चौबीस घंटों के दौरान गांजे के साथ महिला और एक युवक को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई क्राइम ब्रांच और तलैया थाना पुलिस ने की है।
अवैध तरीके से की जा रही शराब की तस्करी
क्राइम ब्रांच (Crime Branch) के अनुसार अवधपुरी (Awadhpuri) बायपास में खड़ी कार (Car) एमपी—04—टीबी—5176 के भीतर भारी मात्रा में अवैध शराब (Liquor) है। उसका पीछा करके गोविंदपुरा (Govindpura) स्थित गुलाब उद्यान के पास उसे रोका गया। कार की तलाशी लेने पर दस पेटी अवैध शराब मिली। पुलिस ने बरामद शराब की कीमत 45 हजार रुपए बताई है। पूछताछ के बाद आरोपी विशाल मेहरा पिता प्रीतम मेहरा उम्र 30 साल को गिरफ्तार किया गया। वह छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना क्षेत्र स्थित भानपुर के नजदीक गुप्ता नगर (Gupta Nagar) में रहता है। बरामद कार विशाल मेहरा (Vishal Mehra) की है जिसमें वह ड्रायवरी का काम करता है। इससे पहले अयोध्या नगर (Ayodhya Nagar) थाना पुलिस ने दो युवकों से 64 हजार रुपए की अवैध शराब बरामद की थी। प्रदेश में आबकारी विभाग के नए टेंडर हुए है। जिस कारण कई जगह पर भारी मात्रा में पुराना स्टॉक बचा है। जिसको गुपचुप तरीके से खपाने का काम चल रहा है। आबकारी विभाग कई जगह पूरे ठेकों की भी नीलामी भी नहीं कर सकी है। जिस कारण अवैध तरीके से शराब की तस्करी की जा रही है। पुलिस के पास बरामद यह सारी शराब रायसेन (Raisen) जिले से सस्ते दामों में खरीदकर भोपाल में बेचने के लिए लाई जा रही थी। इधर, तलैया (Tallaiya) थाना पुलिस ने केवड़े का बाग कचरा घर के नजदीक से लक्ष्मी सौदा पति सिकंदर सौदा उम्र 35 साल को गिरफ्तार किया गया। वह इतवारा (Itwara) में स्थित तिलक मार्केट (Tilak Market) के नजदीक रहती है। पुलिस को लक्ष्मी सौदा (Laxmi Sauda) के पास से 211 ग्राम गांजा (Ganja) मिला है। जिसकी कीमत पुलिस ने तीन हजार रुपए बताई है। आरोपी महिला इससे पहले भी दो बार अवैध गांजे और मारपीट के मामले में गिरफ्तार हो चुकी है। पुलिस ने एनडीपीएस (NDPS) का यह दूसरा प्रकरण लक्ष्मी सौदा के खिलाफ 97/26 दर्ज किया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।