Bhopal News: परिवार के मुखिया की निशानी को पुलिस ने माना कबाड़

Share

 

Bhopal News:  बैंड मास्टर और कारोबारी के हजारों रुपए कीमत के वाद्य यंत्रों को बटोर ले गए चोर

Bhopal News
शाहजहांनाबाद थाना, जिला भोपाल फाइल फोटो

भोपाल। पुलिस के असंवेदनशीलता का एक मामला सामने आया है। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र की हैं। यहां एक बैंड मास्टर जो अपना कारोबार चलाते थे उनके वाद्य यंत्र चोरी चले गए। उसे परिवार के मुखिया की आखिरी निशानी मानकर संभालकर रखी गई थी। लेकिन, पुलिस उसे कबाड़ मानकर उसी तरह मामले की जांच कर रही है।

पिता अपने वाद्य यंत्रों के प्रति बहुत लगाव रखते थे

शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) थाना पुलिस के अनुसार इस संबंध में 07 अप्रैल को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। शिकायत पाना बाई सिकरवारे पति स्वर्गीय मंजुलाल सिकरवारे उम्र 65 साल ने दर्ज कराई। वे शाहजहांनाबाद स्थित संजय नगर (Sanjay Nagar) पहाड़ी में रहती हैं। उनके पति मंजुलाल सिकरवारे (Manjulal Sikarware) का उसी क्षेत्र में नगीना बैंड (Nageena Band) नाम से कारोबार चलता था। लेकिन, डीजे की आधुनिकता के चलते वह बंद हो गया था। मंजुलाल सिकरवारे संगीत प्रेमी थे और अपने वाद्य यंत्रों के प्रति बहुत लगाव रखते थे। उनका बीमारी के चलते 2015 में निधन हो गया। जिसके बाद उनके वाद्य यंत्रों को संभालने की जिम्मेदारी पत्नी पाना बाई सिकरवारे (Pana Bai Sikarware) ने उठाई। परिवार को शक है कि बाजू में निर्माणाधीन मकान का काम चल रहा है। जिसके कर्मचारी खुली छत पाकर उस सामान को ले गए हैं। शाहजहांनाबाद थाना पुलिस ने प्रकरण 176/26 दर्ज कर लिया हैै। पुलिस की तरफ से मामले की जांच हवलदार उदय शंकर पांसी (HC Shankar Pasi) जांच कर रहे हैं। दिवंगत बैंड मास्टर के बेटे अनिल सिकरवारे (Anil Sikarware) ने बताया कि पुलिस को चोरी गए वाद्य यंत्रों की सूची सौंप दी गई है। जिसमें चार इफोनियम के अलावा एक-एक ट्रम्पिट, क्लारिनेट, ऑल्टो सेक्सोफोन और केसियो वाद्य यंत्र शामिल हैं। लेकिन, पुलिस जिस तरह से जांच कर रही है वह कबाड़ का सामान लग रहा है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!