Bhopal News: गोदाम का ताला तोड़कर माल लोडिंग वाहन से ले गईं महिलाएं

Share

Bhopal News: घर के भीतर घुसकर मोबाइल समेत अन्य सामान बटोर ले गए चोर, गहरी नींद में सो रहे पीड़ित को भनक भी नहीं लगी

Bhopal News
File Image

भोपाल। चोरी की दो हैरान करने वाली वारदातें भोपाल (Bhopal News) शहर के गौतम नगर इलाके में हुई है। जिसमें एक गोदाम है जहां से दो लाख रुपए कीमत का भारी मात्रा में सामान चोरी गया है। यह सामान लोडिंग वाहन से ही ले जाना संभव हैं। इसके अलावा दूसरी वारदात में घर के भीतर सो रहे व्यक्ति को भनक नहीं लगी और मोबाइल समेत अन्य सामान बटोर ले गए।

महिलाओं ने तोड़ा शटर का ताला

गौतम नगर (Gautam Nagar) थाना पुलिस के अनुसार छोला नाका स्थित काली परेड इंडस्ट्रीयल एरिया में गोदाम हैं। जिसके मालिक मितेश शाह पिता प्रवीण शाह उम्र 45 साल है। वे हबीबगंज (Habibganj) थाना क्षेत्र स्थित चार इमली के नजदीक मन्नीपुरम (Mannipuram) में रहते हैं। मितेश शाह (Mitesh Shah) का पीवीसी पाइप बेचने का कारोबार हैं। जिसकी दुकान भोपाल टॉकीज के नजदीक अरिहंत ट्यूब्स (Arihant Tubes) नाम से हैं। उनके गोदाम में अनिल रैकवार, देवेंद्र मालवीय और गोविंद मेहरा रहते हैं। यह तीनों अक्सर यहां आना-जाना भी करते हैं। गोदाम किराए पर लिया गया है। जिसके मालिक आदित्य चौकसे (Aditya Chauksey) हैं। उन्होंने फोन करके बताया कि ताला टूटा है और शटर उठा हुआ है। गोदाम में हार्डवेयर से संबंधित अलग-अलग सामान चोरी गए थे। जिसकी कीमत पुलिस ने लगभग दो लाख रुपए बताई है। गोदाम में निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। पुलिस ने इस मामले में 07 अप्रैल को चोरी का प्रकरण 163/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की जांच की है। जिसमें नकाब पहने हुए महिलाएं शटर का ताला तोड़कर भीतर जाते हुए दिखाई दे रही है। यह वारदात 6 अप्रैल की सुबह सवा छह बजे अंजाम दी गई है। पुलिस संदिग्ध महिलाओं की जानकारी जुटा रही है। इधर, गौतम नगर थाना पुलिस ने ही दीपक अहिरवार (Deepak Ahirwar) पिता जगदीश अहिरवार उम्र 18 साल की रिपोर्ट पर चोरी का मामला 164/26 दर्ज किया है। वह अटल-अयूब नगर में किराए से रहता है। उसने बताया कि वह 5 अप्रैल को भोजन करने के बाद रात बारह बजे सो गया था। अगले दिन सुबह उठा तो आधार कार्ड, मोबाइल के दो बिल, वीवो कंपनी के दो मोबाइल (Mobile) और नकदी पांच हजार रुपए ले गया। यह सारा सामान उसके पलंग में ही रखा हुआ था। उसको चोर के आने-जाने की भी भनक नहीं लगी। पुलिस ने एफआईआर में हुई देरी की वजह नहीं बताई है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: वृद्धा की सड़क हादसे में मौत 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!