Bhopal News: साड़ी का फंदा बनाकर झूला युवक

Share

Bhopal News: पुलिस को नहीं मिला सुसाइड नोट, शव पीएम के बाद परिजनों को सौंपा

Bhopal News
जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। अकेलापन, खामोशी, चिढ़चिढ़ापन, गुस्सा आना उसके लक्षण हैं। ऐसी अवस्था में परिवार से बातचीत करें और चिकित्सकों से सलाह अवश्य ले।

भोपाल। अपनी मां की साड़ी का फंदा बनाकर एक युवक ने खुदकुशी कर ली। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की चूनाभट्टी थाना पुलिस कर रही है। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

नशा करने लगा था युवक

चूनाभट्टी (Chunabhatti) थाना पुलिस के अनुसार आकाश गाठिया पिता धर्मराज गाठिया उम्र 25 साल ने 07 अप्रैल की रात लगभग साढ़े बारह बजे फांसी का फंदा बनाकर झूल गया। वह बेरोजगार था और बाबा नगर (Baba Nagar) में नगर निगम कचरा कलेक्शन केंद्र के पास बस्ती में रहता था। घटना के वक्त पूरा परिवार घर के बाहर था। मामले की जांच एएसआई राजेन्द्र प्रसाद देवड़ा (ASI Rajendra Prasad Dewda) कर रहे हैं। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि आकाश गाठिया (Akash Gathiya) कोई काम नहीं करता था। इसके अलावा उसकी संगत अच्छे लोगों के साथ नहीं थी। जिस कारण वह नशा भी करने लगा था। इस बात को लेकर परिजन उसे फटकारते थे। चूना भट्टी पुलिस ने मर्ग कायम करके शव पीएम के लिए भेज दिया था।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Fraud Case: नगर निगम में बंधक जमीन बेची
Don`t copy text!