Bhopal Cyber Crime: दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल करे रहे पीओएस एजेंटों को दबोचा

Share

Bhopal Cyber Crime: ऑपरेशन फेस से पकड़ाए दो शातिर जिन्होंने सिर्फ एक आधार कार्ड पर जारी कर ली थी 246 मोबाइल की सिम

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। हर व्यक्ति को फोटो कॉपी की दुकान पर कभी न कभी किसी दस्तावेज को लेकर जाना होता है। इस दौरान यदि वह खराब बोलकर दुकानदार रखें तो भी उसे वापस मांगें। यह बात हम इसलिए कर रहे हैं क्योंकि भोपाल सायबर क्राइम (Bhopal Cyber Crime) ने दो पीओएस एजेंट को दबोचा हैं। यह दोनों व्यक्ति इसी तरह के दस्तावेजों की मदद से सिम निकालकर सायबर गिरोह के जालसाजों से मोटा कमीशन लेकर आम नागरिकों का पहचान पत्र बेचने का काम कर रहे थे। दरअसल, भोपाल पुलिस की तरफ से ऑपरेशन फेस चलाया जा रहा है। जिसमें पीओएस एजेंट की गतिविधियों की बारीकी से जांच की जा रही है।

कंपनियों से किया जाएगा पत्राचार

भोपाल सायबर क्राइम (Bhopal Cyber Crime) की जांच में सामने आया है कि पीओएस एजेंट (POS Agent) यह कारनामा सिर्फ कमीशन पाने के लिए भी कर रहे हैं। टेलीकॉम कंपनियां अधिक सिम बेचने पर एजेंट को इंसेटिव का भुगतान करती है। जिसके लिए एजेंट फर्जी तरीके से सिम (SIM) बेचने का टारगेट पूरा करते हैं। इस संबंध में टेलीकॉम कंपनियों को भी नीतियों में सुधार और अधिक ज्यादा निगरानी करने के लिए सुझाव से संबंधित पत्राचार टेलीकॉम रैग्युलेटरी के जरिए करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए बकायदा उन उदाहरणों को प्रस्तुत किया जाएगा जो पुलिस की पकड़ में आए हैं। ताजा गिरफ्तारियां देवेंद्र यादव  पिता मूलचंद्र यादव उम्र 34 साल और मोहम्मद सैफ कुरैशी  पिता हैदर कुरैशी के रुप में होने के बाद बड़े फर्जीवाड़े का सुराग मिला है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दो किसानों ने की आत्महत्या

तीन साल पहले यह हुआ है बदलाव

दूरसंचार विभाग की तरफ से निजी टेलीकॉम कंपनियों के लिए 2023 में नई गाइड लाइन बनाई गई है। जिसमें एआई तकनीक का इस्तेमाल करके जानकारी दूरसंचार विभाग को दी गई। इसी डेटा के विश्लेषण करते हुए पुलिस फर्जी पीओएस एजेंट को दबोच रही है। इसी तकनीक की मदद से पुलिस एक ही चेहरे पर जारी कई सिम धारकों तक पहुंचने का काम कर रही है। ऐसा करते हुए जहांगीराबाद (Jahangirabad) थाना क्षेत्र में रहने वाले देवेंद्र यादव (Devendra Yadav) और तलैया (Tallaiya) थाना क्षेत्र स्थित इतवारा (Itwara) निवासी मोहम्मद सैफ कुरैशी (Mohammed Saif Qureshi) को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पीओएस एजेंट हैं। पुलिस को इनसे जुड़े कई अन्य लोगों की जानकारी भी पूछताछ में पता चली है। जिनके संबंध में अभी पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cyber Crime
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!