Bhopal News: टक्कर मारी फिर पीटा, रकम भी लूट ले गए

Share

Bhopal News: मारपीट और सड़क दुर्घटना की सामान्य धाराओं में दर्ज किया पुलिस ने प्रकरण

Bhopal News
सांकेतिक तस्वीर

भोपाल। टक्कर मारने के बाद दो व्यक्तियों को मारपीट करके लूटा गया। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र के बैरसिया इलाके में हुई है। पुलिस ने लूट की बजाय पूरी दुर्घटना को सामान्य धाराओं में दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद लूट का खुलासा हो सकेगा।

बाइक सवार ने की मारपीट

जानकारी के अनुसार वारदात में अनवर खां पिता स्वर्गीय मोर खां उम्र 50 साल बुरी तरह से जख्मी भी है। वह बैरसिया (Berasia) स्थित मिल्क मोहल्ला बस्ती में रहते हैं। वारदात 7 अप्रैल की शाम साढ़े पांच बजे हुई थी। घटना के वक्त अनवर खां (Anwar Khan) के साथ दयाराम भी थे। दोनों विनेका गांव की तरफ जा रहे थे। बाइक अनवर खां ही चला रहे थे। टक्कर मारने वाली बाइक (Bike) एमपी—04—क्यूटी—5077 के चालक ने सामने से टक्कर मारकर गिरा दिया। दोनों गिर गए थे। जिसके बाद उसी बाइक सवार ने उसके साथ जमकर मारपीट भी की। अनवर खां के पास 25 हजार रुपए भी थे जो उसे नहीं मिले बोलकर पुलिस ने लूट के मामले को ही दबा दिया। प्रभारी थाना प्रभारी साहब सिंह इवने (TI Sahab Singh Ivne) ने बताया कि मामले में तकनीकी पेंच भी है। पीड़ित अभी तक नहीं बता सका है कि रकम कहा से मिली। इसके अलावा जांच में पता चला है कि दूसरी बाइक पर सवार व्यक्ति भी जख्मी है। हालांकि उसकी पीएमएलसी अभी थाने में नहीं आई है। बैरसिया थाना पुलिस ने प्रकरण 212/26 दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है जो तथ्य सामने आएंगे वैसा आगे निर्णय लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: इलाके में घुमते मिले गुंडे को दबोचा

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!