Bhopal News: मोटर साइकिल समेत दो गाड़ियो में लगाई आग

Share

Bhopal News: सीसीटीवी कैमरे की मदद से वारदात करने वाले आरोपी की हुई पहचान, प्रकरण दर्ज

Bhopal News
टीटी नगर थाना, जिला भोपाल— फाइल चित्र

भोपाल। मोटर साइकिल समेत दो वाहनों में आग लगाने का मामला सामने आया है। यह जांच के बाद मामला उजागर हुआ है। यह घटना भोपाल (Bhopal News)  शहर के टीटी नगर थाना क्षेत्र में हुई है। पुलिस को सीसीटीवी कैमरे में आग लगाते हुए एक व्यक्ति देखा गया है। जिसकी पहचान कर ली गई है। पुलिस ने इस मामले में आगजनी का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ आरोपी

टीटी नगर (TT Nagar) थाना पुलिस के अनुसार इस मामले में सुशील कुमार रैकवार पिता स्वर्गीय दुर्गाप्रसाद रैकवार उम्र 61 साल ने शिकायत दर्ज कराई थी। वे टीटी नगर स्थित जय भीम नगर (Jai Bheem Nagar) में रहते हैं। आगजनी की घटना 03-04 अप्रैल की दरमियानी रात लगभग डेढ़ बजे हुई थी। पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि सुशील कुमार रैकवार (Sushil Kumar Raikwar) की यामाहा मोपेड (Moped) एमपी-04-एसटी-9252 में आग लगाई गई थी। आगजनी में एक अन्य वाहन भी चपेट में आया था। पुलिस ने घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो उसमें संदेही सोहेल खान (Sohel Khan) पिता सईद उर्फ छोटे खान उम्र 22 साल के रुप में हुई है। वह भी भीम नगर में ही रहने वाला है। पुलिस को शुरुआती जांच में सुशील कुमार रैकवार के बेटे के साथ रंजिश रखने की बात पता चली है। टीटी नगर थाना पुलिस ने प्रकरण 204/26 दर्ज कर लिया है। अभी आरोपी सोहेल खान की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: फोन मांगा, नहीं दिया तो चाकू मारा

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!