Bhopal News: टक्कर मारने के बाद नाले में पलटी कार

Share

Bhopal News: हादसे में दो व्यक्तियों की हालत नाजुक, वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। अपने आगे चल रही बाइक को कार ने टक्कर मार दी। जिसके बाद वह सड़क किनारे नाले में जाकर पलट गई। यह दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र के नजीराबाद इलाके में हुई है। दुर्घटना में दो व्यक्तियों की हालत नाजुक हैं। पुलिस ने इस मामले में आरोपी वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज करके कार जब्त कर ली है।

नाले किनारे मोड़ पर हुई दुर्घटना

नजीराबाद (Nazirabad) थाना पुलिस के अनुसार यह भीषण दुर्घटना 06 अप्रैल की शाम लगभग सात बजे हुई थी। बाइक (Bike) में दौलतराम और उनके पिता अमर सिंह (Amar Singh) सवार थे। हादसा आंकिया रोड पर नाले किनारे मोड़ पर हुई थी। दुर्घटना के वक्त मोड़ पर आरोपी वाहन चालक एमपी-04-सीवाए-9847 स्टियरिंग में नियंत्रण नहीं रख सका था। बाइक से टकराने के बाद कार (Car) नाले में पलट गई थी। दुर्घटना में दौलतराम (Daulatram) के सिर में गंभीर चोट आई है। वह घटना के बाद से ही बेहोश है। नजीराबाद थाना पुलिस ने इस मामले में प्रेम सिंह (Prem Singh) पिता हजारीलाल लोधा उम्र 45 साल की शिकायत पर प्रकरण 69/26 दर्ज किया है। वह नजीराबाद थाना क्षेत्र स्थित ग्राम आंकिया में रहते हैं। प्रेम सिंह हादसे के वक्त दुर्घटनाग्रस्त बाइक के पीछे-पीछे चल रहे थे। वह हादसे में जख्मी दौलतराम के जीजा भी है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बूलेट ने बलेनो कार में मारी टक्कर

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!