Bhopal News: बैरागढ़ पुलिस ने आबकारी एक्ट में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनसे माल लिया उसका पता लगाया जा रहा

भोपाल। अवैध शराब के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई भोपाल (Bhopal News) शहर के बैरागढ़ थाना पुलिस ने की है। जिसमें आरोपियों के कब्जे से चार लीटर से अधिक मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई है।
यह है आरोपी जिनसे शराब हुई बरामद
बैरागढ़ थाना पुलिस के अनुसार बोरवन पार्क (Borvan Park) के पास अवैध शराब (Illegal Liquor) के साथ संदेही के मौजूद होने की सूचना पुलिस को 05 अप्रैल को मिली थी। जिसके बाद घेराबंदी करके उसे दबोचा गया। आरोपी ने अपना परिचय कमलेश कुशवाहा (Kamlesh Kushwah) पिता कन्हैया लाल कुशवाहा उम्र 40 साल बताया। वह सीहोर (Sehore) जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में रहता है। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 20 क्वार्टर शराब के मिले। जिसकी कीमत 1600 रुपए थी। मामले की जांच और धरपकड़ की कार्रवाई एसआई संतोष सिंह रघुवंशी (SI Santosh Singh Raghuvanshi) ने की थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट का प्रकरण 131/26 दर्ज कर लिया है। इसी तरह दूसरी कार्रवाई गिदवानी पार्क (Gidwani Park) के पास की गई। यहां दबिश देकर संदेही कैलाश साधवानी पिता स्वगी्रय गोवर्धन साधवानी उम्र 43 साल को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से पुलिस को 20 क्वार्टर शराब की मिली। कैलाश साधवानी (Kailash Sadhwani) बैरागढ़ थाना क्षेत्र स्थित बाना रामदास (Bana Ramdas) की गली में रहता है। बैरागढ़ थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण 132/26 दर्ज कर उसे नोटिस देकर छोड़ दिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।