Bhopal News: एसएएफ कमांडों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Share

Bhopal News: लाल परेड मैदान में चल रहे एनएसजी मॉकड्रिल के दौरान घबराहट होने पर पुलिस नियंत्रण कक्ष आ गए थे सिपाही

Bhopal News
भोपाल मॉर्चुरी रुम— ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। लाल परेड मैदान में चल रहे नेशनल सिक्योरिटी गार्ड के मॉक ड्रिल के दौरान एसएएफ में तैनात सिपाही की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। उन्हें अभ्यास सत्र के दौरान घबराहट हुई थी। मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की अरेरा हिल्स थाना पुलिस कर रही है। पुलिस ने शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

सुबह अभ्यास सत्र में शामिल हुए थे

अरेरा हिल्स (Arera Hills) थाना पुलिस के अनुसार रावेंद्र भदौरिया उर्फ सोनू भदौरिया उम्र 35 साल रायसेन (Raisen) जिले के उदयपुरा के रहने वाले थे। वह 2011 में पुलिस सेवा में आए थे। उन्होंने 2013 में कमांडों (Commando) का कोर्स किया था। जिसके बाद उन्हें एसटीएफ (STF) में प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया था। रावेंद्र भदौरिया उर्फ सोनू (Ravendra Bhadauriya@Sonu) 4 अप्रैल से चल रहे एनएसजी कमांडों के मॉक ड्रिल (Mock Drill) रिहर्सल में शामिल होने आए थे। लाल परेड मैदान में लगातार तीसरे दिन 06 अप्रैल की सुबह वे अभ्यास सत्र में शामिल हुए थे। सुबह लगभग आठ बजे सत्र शुरु हुआ तो रावेंद्र की तबीयत बिगड़ गई। वे बिना किसी को सूचना दिए पुलिस नियंत्रण कक्ष के बैरक के नजदीक आकर सो गए। सुबह लगभग दस बजे उन्हें साथियों ने देखा तो उनकी मौत हो चुकी थी। चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के दौरान दिल का दौरा आने की संभावना जताई है। पुलिस अधिकारियों ने घटना की जानकारी देकर परिजनों को बुलाया। अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने मर्ग 06/26 कायम कर लिया है। यहां सोमवार दोपहर पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: चैकअप कराकर लौट रही वृद्धा की मौत

निगरानी करने वाले अफसरों पर खड़े हो रहे सवाल

राजधानी में चल रहा मॉक ड्रिल काफी संवेदनशील विषय है। इसमें मुख्यमंत्री से लेकर कई पुलिस के अधिकारी भी शामिल हुए। आयोजन में सेना का भी पूरा सहयोग लिया गया। रावेंद्र भदौरिया की मौत को लेकर साफ है कि यहां मॉक ड्रिल के दौरान मैदानी कमांडों की सेहत और उसके आंकलन के कार्य को नजर अंदाज किया गया। यह तकनीकी चूक पहली बार नहीं है। इससे पहले आपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के दौरान बटालियन (Battalion)  में चल रहे अभ्यास सत्र के दौरान ही बम फटने से एसएएफ के दो कर्मचारियों के अंगों से मोहताज होना पड़ा था।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!