Bhopal Cyber Fraud: आईवीआरएस बदलने की लिंक भेजी तो दो किस्त में खाते से निकल गए आठ लाख, 66 हजार रुपए

भोपाल। प्रायवेट कंपनी से रिटायर्ड वयोवृद्ध सायबर फ्रॉड का शिकार बन गए। उनके पास बिजली कंपनी का कर्मचारी बनकर कॉल आया था। यह मामला भोपाल (Bhopal Cyber Fraud) शहर के शाहपुरा थाना क्षेत्र का है। जिसके बाद उनसे बिजली कनेक्शन काटने की धमकी दी गई। फिर आईवीआरएस नंबर बदलने भेजी एक लिंक पर क्लिक करने के बाद उनके खाते से दो किस्त में आठ लाख, 66 हजार रुपए निकल गए। मामले की जांच सायबर क्राइम की मदद से शाहपुरा थाना पुलिस कर रही है।
बिजली कंपनी का कर्मचारी बनकर की बात
शाहपुरा (Shahpura) थाना पुलिस के अनुसार नंदकिशोर दुबे पिता स्वर्गींय गंगा प्रसाद दुबे उम्र 78 साल ई-8 एक्सटेंशन के रोहित नगर (Rohit Nagar) फेज-1 में रहते हैं। वे ग्रेसिम इंडस्ट्रीज प्रायवेट लिमिटेड (Grasim Industries Private Limited) कंपनी से जनरल मैनेजर के पद से रिटायर्ड हुए हैं। नंदकिशोर दुबे (Nandkishore Dubey) के पास 04 अप्रैल की दोपहर लगभग तीन बजे कॉल आया। उसने बिजली कंपनी (Electricity Company) का कर्मचारी बनकर उनसे बातचीत की। उनसे कहा गया कि आपका बिल बाकी है। इसलिए कनेक्शन काटा जा रहा है। उन्होंने बताया कि वे तो हर महीने भुगतान कर रहे हैं। यह बोलने पर जालसाज ने बताया कि उनका आईवीआरएस नंबर पुराना था। उसमें यह प्रदर्शित हो रहा है। आईवीआरएस (IVRS) नंबर बदलने से उन्हें नुकसान नहीं होगा। इसके लिए 12 रुपए का भुगतान करने के लिए बोलते हुए मोबाइल (Mobile) पर लिंक भेज दी। इसको क्लिक करते ही खाते एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) खाते से 99 हजार 959 रुपए और आईसीआईसीआई (ICICI Bank) के दूसरे बैंक खाते से सात लाख, 66 हजार 698 रुपए निकाल लिए गए। शाहपुरा थाना पुलिस ने इस मामले में 04 अप्रैल को जालसाजी का प्रकरण 136/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस उस नंबर की जानकारी जुटा रही है जिससे कॉल आया था। इसके अलावा उन खातों का भी पता लगाया जा रहा है जिनमें रकम ट्रांसफर हुई थी। पुलिस ने कुछ रकम फ्रीज करा दी है। हालांकि यह कितनी है अभी पता नहीं चल सका है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।