Bhopal News: सोशल मीडिया फ्रेंड ने होटल में बुलाकर किया बलात्कार

Share

Bhopal News: दो सप्ताह पूर्व ही हुई थी दोस्ती, आरोपी की तलाश में दबिश जारी

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन—टीसीआई

भोपाल। सोशल मीडिया फ्रेंड ने होटल में बुलाकर एक युवती के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र में हुई है। पीड़िता की आरोपी से दो सप्ताह पूर्व ही पहचान हुई थी। फिलहाल आरोपी फरार चल रहा है।

होटल के कमरे में बना लिया था बंधक

कजलीखेड़ा (Kajlikheda) थाना पुलिस के अनुसार देहात क्षेत्र में रहने वाली 18 वर्षीय युवती कक्षा बारहवीं की परीक्षा पास की है। उसने पुलिस को बताया है कि उसकी 17 फरवरी को इंस्टाग्राम पर दोस्ती ललिता नगर (Lalita Nagar) में रहने वाले आकाश ठाकुर (Akash Thakur) के साथ हुई थी। आकाश ठाकुर शादी-पार्टी में खाना बनाने का काम करता है। इंस्ट्राग्राम पर हुई दोस्ती के बाद दोनों बातचीत करने लगे थे। उसने 03 मार्च को ललिता नगर बुलाया। यहां से वह उसे होटल (Hotel) में ले गया। आरोपी ने उसे वहां दो घंटे तक कमरे में बंधक बनाकर उसके साथ ज्यादती की। उसका कहना था कि वह उसको पसंद करता है और शादी भी करेगा। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे घटना के बारे में कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। यह बातें पीड़िता ने घर वापस लौटने के बाद किसी को नहीं बताई थी। पीड़िता ने आरोपी से शादी करने की बात कही तो उसने इंकार कर दिया। तंग आकर पीड़िता ने 04 अप्रैल को अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट 66/26 दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी बाइक, युवक की मौत

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!