Bhopal News: खेल मंत्री को उपहार में मिले स्मृति चिन्ह चोरी

Share

Bhopal News: बंगले के स्टोर रुम का ताला तोड़कर चोरों ने दिया वारदात को अंजाम

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्यप्रदेश के खेल मंत्री विश्वास सारंग के सरकारी आवास के नजदीक बने स्टोर रुम का ताला चोरों ने चटका दिया। इस मामले में भोपाल (Bhopal News)  शहर की टीटी नगर थाना पुलिस ने गुपचुप प्रकरण दर्ज कर लिया है। लेकिन, घटना के संबंध में मीडिया से जानकारी छुपाई गई। स्टोर रुम में खेल मंत्री को उपहार में मिले स्मृति चिन्ह समेत अन्य सामान चोर बटोर ले गए हैं।

स्टोर रुम में रखे थे उपहार और स्मृति चिन्ह

पुलिस सूत्रों के अनुसार इस संबंध में 3 अप्रैल को टीटी नगर (TT Nagar) थाने में प्रकरण 194/26 दर्ज कराया गया है। थाने में रिपोर्ट खेल मंत्री के पीए ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। निज सहायक वरुण सक्सेना पिता स्वर्गीय महेंद्र कुमार सक्सेना उम्र 38 साल है। वे मूलत: अपेक्स बैंक (Apex Bank) में सामान्य सहायक के पद पर तैनात हैं। वहां से प्रतिनियुक्ति में वे खेल मंत्री (Sports Minister) के बंगले में अटैच हैं। वरुण सक्सेना (Varun Saxena) शाहपुरा स्थित अपेक्स बैंक कॉलोनी में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी है कि मंत्री को मिले उपहार और स्मृति चिन्ह को सुरक्षित रखने के लिए स्टोर रुम (Store Room) में रखा गया था। यह कक्ष आनंद विहार स्कूल (Anand Vihar School) की तरफ है। मंत्री निवास कॉर्नर में भी है। पिछले हिस्से में गुजराती समाज (Gurati Samaj) का मांगलिक भवन भी है। पीए की तरफ से पांच शील्ड स्टोर रुम में नहीं होने की जानकारी पुलिस को दी गई है। स्टोर रुम का ताला उन्हें 2 अप्रैल को टूटा मिला था। पुलिस गोपनीय तरीके से मंत्री निवास में निगरानी के लिए लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगालने का काम कर रही है। स्टोर रुम से चोरी गए अन्य सामान की सूची अभी पुलिस को नहीं सौंपी गई है। थाना प्रभारी गौरव सिंह (TI Gaurav Singh) ने बताया कि अभी संदिग्धों का सुराग नहीं मिला है। जहां वारदात हुई है वहां सीसीटीवी कैमरे नहीं है। इसलिए बाहर की तरफ लगे कैमरों की मदद से संदिग्धों की जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: जागरण यूनिवर्सिटी के छात्र ने फांसी लगाई 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!