Bhopal News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चलते ऑटो से गिरने के कारण जख्मी ने दम तोड़ा

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान अलग-अलग दो स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। यह दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी और मिसरोद इलाके में हुई है। पुलिस ने फिलहाल पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
चलते ऑटो से कूदकर उतरा
पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार 02 अप्रैल की रात बाइक (Bike) सवार को डंपर (Dumper) ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार 60 वर्षीय रामगोपाल धाकड़ (Ramgopal Dhakad) की मौत हो गई। उनका कुछ घंटों तक निजी अस्पताल में इलाज भी चला था। वे बीमा अस्पताल (Beema Hospital) में सिक्योरिटी गार्ड का काम करते थे। पुलिस को अभी टक्कर मारने वाले डंपर के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। पिपलानी पुलिस ने मर्ग 28/26 कायम कर शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। उल्लेखनीय है कि जहां दुर्घटना हुई वहां मेट्रो की ब्ल्यू लाइन के पिलर बनाने का काम चल रहा है। जिस कारण यहां की सड़क बहुत ज्यादा खराब और संकरी होने के कारण कई दुर्घटनाएं हो रही हैं। इधर, मिसरोद (Misrod) थाना क्षेत्र में हुई दुर्घटना में आकाश रजक पिता रमेश रजक उम्र 40 साल की मौत हो गई। वह विदिशा (Vidisha) जिले का रहने वाला था। घटना उस वक्त हुई जब आकाश रजक (Akash Rajak) चलते ऑटो (Auto) से कूदकर उतरने जा रहा था। उसे गंभीर हालत में भोपाल एम्स अस्पताल (Bhopal AIIMS Hospital) ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान 03 अप्रैल की दोपहर लगभग दो बजे उसकी मौत हो गई। मिसरोद पुलिस मर्ग 22/26 कायम करके ऑटो चालक से पूछताछ कर रही है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।