Bhopal News: आईसीआईसीआई बैंक कर्मचारी को सिर पर ताला मारकर लहुलूहान किया

Share

Bhopal News: वारदात से पहले बैंक कर्मचारी के भाई के साथ हुआ था विवाद, पुलिस ने सामान्य मारपीट में दर्ज किया प्रकरण

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। आईसीआईसीआई बैंक कर्मचारी के सिर पर लोहे का ताला मारकर उसे बुरी तरह से लहुलूहान कर दिया है। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की स्टेशन बजरिया थाना पुलिस कर रही है। हमलावरों की इससे पहले जख्मी बैंक कर्मचारी के बड़े भाई के साथ झड़प हुई थी।

लोहे का ताला निकालकर सिर पर मारा

स्टेशन बजरिया (Station Bajaria) थाना पुलिस के अनुसार राजेश श्रीवास्तव पिता योगेंद्र श्रीवास्तव उम्र 37 साल चांदबड़ स्थित खुशीपुरा इलाके में रहते हैं। वह आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) में नौकरी करते हैं। उन्होंने बताया कि 3 30 मार्च की रात लगभग साढ़े दस बजे बड़े भाई राजेश श्रीवास्तव (Rajesh Shrivastav)  का फोन आया था। उसने बताया कि उसका पप्पू कुशवाहा (Pappu Kushwah) के साथ विवाद हो गया है। उसने मदद के लिए बुलाया था। हालांकि वह मौके पर नहीं गए। कुछ देर बाद राजेश श्रीवास्तव को तलाशते हुए पप्पू कुशवाहा घर आ गया। राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि वह थाने में प्रकरण दर्ज कराने गया है। पप्पू कुशवाहा मारपीट करने अपने भाई लक्ष्मी कुशवाहा (Laxmi Kushwah) के साथ आया था। उसने सायकिल में लगा लोहे का ताला (Lock) निकालकर उसके सिर पर मार दिया। जिस कारण वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। आरोपी लक्ष्मी कुशवाहा ने बेल्ट से पीटा था। इसके बाद दोनों सगे भाई वहां से धमकाते हुए फरार हो गए। स्टेशन बजरिया थाना पुलिस ने इस मामले में 31 मार्च को प्रकरण 78/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सैर सपाटा के पास घाट के नजदीक कुंड में मिली लाश

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!