Bhopal News: रातीबड़ इलाके में गेहूं काटते वक्त हुई भीषण दुर्घटना, पीएम के लिए भेजा शव

भोपाल। करंट से झुलसकर हार्वेस्टर चालक की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के रातीबड़ थाना क्षेत्र में हुई है। घटना के वक्त वह गेहूं की फसल काट रहे थे। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है।
हार्वेस्टर पर चढ़कर कर रहे थे सफाई
रातीबड़ (Ratibarh) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना ग्राम नाथू बरखेड़ा (Nathu Barkheda) में 31 मार्च को हुई थी। यहां राजविंदर सिंह (Rajvindar Singh) पिता काका सिंह उम्र 42 साल हार्वेस्टर (Harvester) लेकर पहुंचे थे। वे पंजाब के तुक्कोवाला में रहते थे। वह सीहोर (Sehore) जिले के साथ डोडी में स्थित रहने वाले कमर सिंह के साथ हार्वेस्टर चलाने का काम करते थे। दोनों कमल सिंह मेवाड़ा (Kamar Singh Mewada)के खेत में वह गेहूं काटने के लिए पहुंचे थे। वह खेत मालिक के घर के बाहर हार्वेस्टर खड़ा करके आराम करने लगे। 01 अप्रैल की सुबह वह हार्वेस्टर पर चढ़कर उसकी सफाई कर रहे थे। तभी उनका शरीर हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया। जोरदार आवाज के साथ फिकाए राजविंदर सिंह को तुरंत हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित करके पुलिस को खबर कर दी। रातीबड़ पुलिस ने मर्ग 26/26 कायम कर लिया है। मामले की जांच करने हवलदार प्रदीप नाग (HC Pradeep Nag) पहुंचे थे। पुलिस की तरफ से जहां घटना हुई उसकी ऊंचाई के बारे में हाईटेंशन अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी जा रही है। घटना के संबंध में परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।