Bhopal Cop News: पुलिस कमिश्नर ने खाकी की खोई साख वापस पाने तीन पोस्टर ब्यॉय बनाए

Share

Bhopal Cop News: कुख्यात बदमाश बम का शॉर्ट एनकाउंटर तो इंटर और जीतू का सड़क पर निकाला उनके ही इलाकों में पुलिस के जयकारों के साथ जुलूस,सभी अफसरों को सीपी की दो टूक— मुझे रिजल्ट चाहिए सड़क पर जनता से संवाद के बाद तय होगा भविष्य

Bhopal Cop News
पुलिस शॉर्ट एनकाउंटर के बाद हमीदिया अस्पताल में भर्ती आसिफ कुरैशी उर्फ बम। सोशल मीडिया में इस चित्र को लेकर मजाक बनाया जा रहा है कि आसिफ के शरीर में शॉर्ट एनकाउंटर के बाद एक भी चोट के निशान दिखाई नहीं दिए।

भोपाल। राजधानी एक पखवाड़े से भय और सांप्रदायिक चिंगारियों के खौफ से जूझ रही थी। खाकी बदमाशों के आगे खिदमत करती नजर आ रही थी। लेकिन, पुलिस कमिश्नर संजय कुमार (Bhopal Cop News) ने मैदानी अमले में सड़क पर ही उतरकर जान फूंकी। इसके अलावा उन्होंने खादी के दम पर रसूख दिखाने वाले अफसरों को भी ठिकाने लगा दिया। नतीजा 01 अप्रैल को तीन सुखद परिणाम मिले। हत्या करने के बाद फरार चल रहा कुख्यात बदमाश आसिफ कुरैशी उर्फ बम शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं शहर के दो कुख्यात बदमाश राहुल इंटर और जीतू यादव का उनके ही इलाकों में पुलिस हमारी बाप है नारों के साथ जुलूस निकाल दिया।

दोनों भाईयों की पूरी कुंडली टेबल पर बुलाई

अशोका गार्डन (Ashoka Garden) में होटल कारोबारी विजय राजपूत मेवाड़ा उर्फ बिट्टू (Vijay Rajput Mewada@Bittu) की हत्या के मामले में फरार चल रहे बदमाश आसिफ कुरैशी उर्फ बम (Asif Qureshi@Bam) भारी सुरक्षा बंदोबस्त के साथ हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में भर्ती है। उसको रातीबड़ (Ratibarh) स्थित समसपुरा कोटरा के जंगल में शॉर्ट एनकाउंटर (Short Encounter) के बाद दबोचा गया। उसके खिलाफ पूर्व से नौ मुकदमे दर्ज है। आसिफ कुरैशी को लेकर शहर में काफी तनाव भी था। हिंदू संगठन पिछले तीन दिनों से जगह—जगह प्रदर्शन भी कर रहे थे। 01 अप्रैलर को रोशनपुरा चौराहे पर सकल हिंदू समाज (Sakal Hindu Samaj) की तरफ से प्रदर्शन भी चल रहा था। उस दौरान दर्जनों हिंदू संगठन के नेता पुलिस बैरीकेड तोड़कर सीएम हाउस (CM House) की तरफ प्रवेश कर गए। जिसके बाद पुलिस ने भारी मात्रा में लाठीचार्ज करके संगठन के नेताओं को स​बक सिखाया। इसके बाद उन्हें बस में भरकर जंगल में छोड़ दिया। हालांकि प्रदर्शनकारियों पर किसी तरह का प्रकरण दर्ज नहीं किया गया। इधर, शॉर्ट एनकाउंटर के बाद आसिफ कुरैशी और उसके भाई शरीफ कुरैशी उर्फ बच्चा (Sharif Qureshi@Bachcha) की पूरी कुंडली पुलिस कमिश्नर ने बुला ली है। पुलिस की तरफ से निकट ​भविष्य में जमानत पर बाहर आने के बाद दोनों भाईयों को राजधानी से लंबे समय के लिए जिलाबदर करने की योजना पर अभी से काम शुरु कर दिया है। वहीं दोनों भाईयों के खिलाफ पूर्व में दर्ज प्रकरणों के गवाहों को तलब करके उनके पुराने मामलों में रफ्तार लाने का भी काम शुरु करने के आदेश पुलिस कमिश्नर ने दिए हैं।

यह भी पढ़ें:   निर्माणाधीन कुएं की दीवार गिरी, 4 मजदूरों की दर्दनाक मौत

तीन महीने से तीन राज्यों में चकमा दे रहा था

Bhopal Cop News
बदमाश जीतू यादव का सड़क पर जुलूस निकालते हुए कोलार रोड थाना प्रभारी संजय सोनी।

इधर, कोलार रोड इलाके (Kolar Road) में जानलेवा हमले समेत चार मामलों में फरार चल रहे बदमाश का पुलिस ने जूलुस निकाला। पुलिस के अनुसार ऋषभ बैरागी (Rishabh Bairagi) और लक्ष्मण बैरागी (Laxman Bairagi) के साथ अड़ीबाजी और हत्या के प्रयास के मामले में 2 जनवरी से कुख्यात बदमाश दुर्गेश यादव उर्फ जीतू यादव  पिता शंकर लाल यादव उम्र 30 साल फरार चल रहा था। वह ओम नगर (Om Nagar) दुर्गा चौक के पास रहता है। उसे महाराष्ट्र (Maharashtra) स्थित जलगांव के पास महाले रेसीडेंसी से से पकड़ा गया था। दुर्गेश यादव उर्फ जीतू यादव (Durgesh Yadav@Jeetu Yadav) के खिलाफ चार अलग-अलग प्रकरण दर्ज थे। जिसमें वह फरार चल रहा था। हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी जीतू यादव का छोटा भाई त्रिलोक यादव (Trilok Yadav) और उसका साथी कृष्णा नागले (Krishna Nagle) अब भी फरार हैं। 01 अप्रैल को कोलार रोड पुलिस ने आरोपी जीतू यादव को कोर्ट (Court) में पेश कर पूछताछ के लिए 3 अप्रैल तक रिमांड पर लिया है। रिमांड पर लेने के बाद दोपहर को पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर बदमाश के दबदवे वाले इलाके ओम नगर से लेकर ललिता नगर होते हुए मेन रोड पर पैदल जुलूस निकाला। आरोपी जीतू यादव (Jeetu Yadav) ने पुलिस को बताया है कि वह फरारी के दौरान उत्तर प्रदेश, दिल्ली और महाराष्ट्र में रहा था। पुलिस उसको मदद पहुंचाने वालों की जानकारी जुटा रही है। जिसमें सीधे भूमिका मिली तो उन्हें भी आरोपी बनाया जाएगा।

राहुल इंटर के खिलाफ दर्ज है दो दर्जन मुकदमे

Bhopal Cop News
बदमाश राहुल इंटर।

इधर, कोहेफिजा (Kohefiza) और खजूरी सड़क (Khajuri Sadak) में उत्पात मचाने वाले बदमाश राहुल इंटर (Rahul Inter ) को भी पुलिस ने सबक सिखाया। उसके खिलाफ शहर के कई थानों में दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। हत्या के प्रयास और अपहरण फिरौती के मामले में वह फरार चल रहा था। राहुल इंटर शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) मल्टी का शातिर अपराधी है। वह अपराधियो की संगठित गैंग का संचालन भी करता है। राहुल इंटर की गिरफ्तारी पर 15 हजार रुपए का इनाम भी था। उसके खिलाफ 7 जनवरी को धर्मेन्द्र मालवीय (Dharmendra Malviya) पिता करन सिंह मालवीय निवासी नई बस्ती भैंसा खेडी थाना बैरागढ ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। राहुल इंटर ने अपने साथियों फुफ्फू, शाका, राहुल दवाडे, रफ्फू तथा भोपाली के साथ मिलकर उसे नवेद बिरयानी दुकान के सामने से बंधक बनाकर अपहरण किया था। इसके बाद खजूरी सड़क इलाके में जानलेवा हमला करके उसने पुलिस को चुनौती दी थी। आरोपी राहुल लोहट उर्फ इंटर (Rahul Lohat@Inter) घटना के बाद से फरार चल रहा था। उसका भी जुलूस निकाला गया और उससे भी नारे लगवाए गए।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दो पुलिस अधिकारियों के वाहन चोरी 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cop News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!