Bhopal News: तीन महीने से चल रही थी तलाश, गैस रिफलिंग का अवैध कारोबार चलाता है

भोपाल। नाबालिग पर तीन महीना पूर्व जानलेवा हमला करके फरार चल रहे कुख्यात बदमाश को जलगांव से दबोच लिया गया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कोलार रोड थाना क्षेत्र में हुई थी। इससे पहले अशोका गार्डन पुलिस ने जलगांव से ही शादाब कुरैशी उर्फ गेट को भी दबोचा था। उसने भी कुख्यात बदमाश लल्लू रईस के बेटे पर कई गोलियां चलाकर जानलेवा हमला किया था।
चार मामलों में थी पुलिस को तलाश
जानकारी के अनुसार कोलार रोड (Kolar Road) के हिस्ट्रीशीटर बदमाश जीतू यादव (Jeetu Yadav) के खिलाफ ईसी एक्ट के अलावा अड़ीबाजी के प्रकरण दर्ज हैं। वह हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहा था। जीतू यादव की गिरफ्तारी पर 40 हजार रूपए का इनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस को चार मामलों में तलाश थी। कोलार रोड थाना पुलिस ने आरोपी जीतू यादव को महाराष्ट्र (Maharashtra) के जलगांव (Jalgaon) से गिरफ्तार किया है। 31 मार्च की देर रात पुलिस टीम आरोपी को लेकर भोपाल पहुंची। जीतू यादव कोलार और कजलीखेड़ा क्षेत्र में सक्रिय बदमाश है। उसके कई गुर्गों के माध्यम से अड़ीबाजी, धमकी और अवैध गैस री-फिलिंग के कारोबार को अंजाम देता है। उसके गुर्गों ने होली के दिन एक नाबालिग के साथ बेरहमी से मारपीट कर उसके हाथ-पैर तोड़ दिए थे। इस घटना की सीएम हेल्पलाइन में शिकायत होने के बाद पुलिस ने नाबालिग की बहन की शिकायत पर अगले दिन केस दर्ज किया था। जिसमें निक्की शुक्ला (Nikky Shukla) समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इन आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर किया था, जबकि दो आरोपी अनस और ऋषी शिल्पकार फरार थे, आरोपी जीतू यादव की गिरफ्तारी के ठीक पहले 31 मार्च को ही कोलार पुलिस ने नाबालिग की हत्या के प्रयास के मामले में फरार आरोपी अनस खान (Anas Khan) और ऋषि शिल्पकार (Rishi Shilpkar) को भी गिरफ्तार कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।