Bhopal News: फांसी लगाकर दी जान

Share

Bhopal News: पुलिस को नहीं मिला सुसाइड नोट, शव पीएम के बाद परिजनों को सौंपा

Bhopal News
जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। अकेलापन, खामोशी, चिढ़चिढ़ापन, गुस्सा आना उसके लक्षण हैं। ऐसी अवस्था में परिवार से बातचीत करें और चिकित्सकों से सलाह अवश्य ले।

भोपाल। फांसी के फंदे पर एक व्यक्ति की लाश लटकी मिली है। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News)  शहर की शाहपुरा थाना पुलिस कर रही है। जिस कारण आत्महत्या की ठोस वजह अभी पता नहीं चल सकी है।

शराब पीने की थी बुरी लत

शाहपुरा (Shahpura) थाना पुलिस के अनुसार राकेश कनाडे पिता रमेश कनाडे उम्र 35 साल इंदिरा नगर (Indira Nagar) मल्टी में रहता था। वह मजदूरी करता था। राकेश कनाडे (Rakesh Kanade) को शराब पीने की बुरी लत भी थी। वह वृद्ध दादी के साथ रहता था। उसका 25 फरवरी को शव फांसी के फंदे पर लटका मिला था। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों की मदद से उसे तोड़ा गया। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद मामले में कोई तथ्य सामने आ सकेंगे। फिलहाल शाहपुरा थाना पुलिस ने मर्ग 09/26 कायम कर शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Theft Case: हवलदार के सूने मकान से डेढ़ लाख का माल चोरी
Don`t copy text!