Bhopal Fraud News: फायनेंस कराई बाइक को सीज कराने के नाम पर धमकाया, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

भोपाल। शातिर जालसाजों ने एक इंजीनियर के साथ साढ़े चार हजार रुपए का फर्जीवाड़ा किया गया। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की गौतम नगर थाना पुलिस कर रही है। आरोपियों ने छात्र को उसकी बाइक की किस्त जमा नहीं करने पर उसे सीज करने की धमकी देकर पैसा मांग रहे थे। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज करके संदेहियों की तलाश शुरु कर दी है।
बाइक छीनकर ले जाने की दी धमकी
गौतम नगर (Gautam Nagar) थाना पुलिस के अनुसार मदन मानकर पिता रेवाराम मानकर उम्र 20 साल हरदा (Harda) जिले के रहने वाले हैं। फिलहाल कटारा हिल्स (Katara Hills) थाना क्षेत्र में रहते हैं और बीटेक कर रहे हैं। मदन मानकर (Madan Mankar) करोद में अपने दोस्त अजय को बाइक से छोड़कर लौट रहे थे। सागर गैरे के पास उन्हें बाइक और मोपेड पर सवार छह व्यक्ति मिले। जिन्होंने यह कहते हुए उसे रोक लिया कि उसकी फायनेंस बाइक (Bike) की किस्त जमा नहीं हैं। मदन मानकर के पास जो बाइक थी वह उनके भाई ने तीन महीने पहले ही फायनेंस कराकर उसे दी थी। आरोपियों ने तत्काल 15 हजार रुपए जमा करने के लिए बोले। ऐसा नहीं करने पर बाइक छीनकर ले जाने की धमकी दी जाने लगी। भय में आकर छात्र ने कियोस्क से साढ़े चार हजार रुपए निकालकर जालसाजों को दे दिए। इसके बाद मदन मानकर ने भाई को फोन लगाकर पूरा घटनाक्रम बताया। भाई ने बताया कि उसके साथ जालसाजी हुई है। ऐसा कुछ नहीं हैं। इसके बाद वह जाने लगा तो करोंद मंडी पर बाइक सवार फिर तीन आरोपी उसे मिले। वह भी बाइक की किस्त जमा नहीं करने पर पैसा मांगने लगे। यहां आरोपियों का उसने विरोध किया तो वह मौके से भाग गए। गौतम नगर थाना पुलिस ने इस मामले में जालसाजी का प्रकरण 93/26 दर्ज करके संदेहियों की तलाश शुरु कर दी है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।