Bhopal News: घर पहुंचकर चालक का पत्नी के साथ विवाद हुआ तो पत्नी ने जहर गटक लिया

भोपाल। ई-रिक्शा चालक ने पुराना कंट्रोल रुम के सामने भारी हंगामा किया। वह ई-रिक्शा में जहर खाई पत्नी को लेकर पहुंचा था। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के अरेरा हिल्स थाना क्षेत्र का है। इससे एक घंटा पहले उसी चौराहे पर ई-रिक्शा चालक का ट्रैफिक कांस्टेबल के साथ सिग्नल जंप करने पर विवाद हुआ था। जिसके बाद घर जाकर उसका पत्नी के साथ झड़प हो गई थी। पूरे मामले की जांच टीटी नगर थाना पुलिस कर रही है। महिला की हालात फिलहाल सामान्य हैं।
महिला का वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल
अरेरा हिल्स (Arera Hills) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 25 फरवरी की दोपहर अरेरा हिल्स स्थित पुराना कंट्रोल रुम से शुरु हुई थी। यहां चौराहे पर ट्रैफिक कंट्रोल रुम (Traffic Control Room) का कांस्टेबल यातायात नियमों को लेकर स्लोगन पेंटर से लिखवा रहा था। तभी ई-रिक्शा चालक राहुल कुशवाहा (Rahul Kushwah) सिग्नल जंप करने लगा। यह देखकर कांस्टेबल ने उसे फटकारा तो वह उससे उलझ गया और अभद्र भाषा बोलकर भागा। जिसको पीछा करके गांधी पार्क के पास रोका गया। यहां ई-रिक्शा (E-Rikshaw) में उसके साथ सवारी और उसकी पत्नी भी बैठी थी। यहां से निकलकर राहुल कुशवाहा टीटी नगर (TT Nagar) थाना क्षेत्र स्थित माता मंदिर के नजदीक सीआई कॉलोनी (Sai Colony) के पास बस्ती में अपने घर पहुंचा। यहां पत्नी पूजा कुशवाहा (Pooja Kushwah) से घरेलू बात को लेकर विवाद हुआ। पत्नी ने इस बात को लेकर ट्रैफिक कांस्टेबल के साथ हुई झड़प को लेकर बात उठाई और आवेश में आकर उसने चूहा मार दवा पी ली।
महिला के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में किए वायरल
पूजा कुशवाहा को ई-रिक्शा की पिछली सीट में बैठाकर राहुल कुशवाहा दोबारा पुराना पुलिस कंट्रोल रुम के सामने पहुंच गया। वहां उसने भारी हंगामा किया और लोगों को बताया कि उसकी पत्नी ने ट्रैफिक कांस्टेबल (Traffic Constable) की तरफ से किए गए मेरे अपमान के कारण सदमे में आकर जहर गटक लिया है। उसे लोगों ने समझाईश दी और अस्पताल ले जाने के लिए बोला। यह बात पुलिस नियंत्रण कक्ष के वॉयरलैस सेट के जरिए प्रसारित भी हो गई। वहीं वहां से गुजर रहे कई लोगों ने ई-रिक्शा में तड़प रही महिला के वीडियो (Video) बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिए। महिला को जेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके संबंध में जेपी अस्पताल (JP Hospital) से पीएमएलसी टीटी नगर थाने को दर्ज कराई गई है। टीटी नगर (TT Nagar) थाना पुलिस ने बताया कि पूजा कुशवाहा पत्नी राहुल कुशवाहा उम्र 30 साल के वीडियो बयान दर्ज कर लिए गए हैं। उसकी हालत सामान्य है और वह बातचीत कर रही है। मामले की आगे जांच की जा रही है। इधर, ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि कांस्टेबल किसी तरह की चालानी कार्रवाई नहीं कर रहा था। ई-रिक्शा चालक ने सिग्नल जंप किया था। संपूर्ण घटनाक्रम को लेकर सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड देख लिए गए हैं।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।