Bhopal News: शिक्षिका को कुदाली मारकर किया लहुलूहान

Share

Bhopal News: शराब पीकर घर आए पति के खिलाफ दर्ज किया पुलिस ने मुकदमा

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। शिक्षिका को कुदाली मारकर बुरी तरह से लहुलूहान कर दिया गया। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की गोविंदपुरा थाना पुलिस कर रही है। आरोपी पति है जो शराब के नशे में घर पहुंचा था। उसकी इसी हरकत का विरोध करने पर यह वार उसने किया था। पुलिस ने पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

कुदाली उठाकर पत्नी के सिर पर मारी

गोविंदपुरा (Govindpura) थाना पुलिस के अनुसार डोरथी डेविस पति हेन्डी डेविस उम्र 49 साल एक मिशनरी स्कूल में टीचर हैं। वह बरखेड़ा पठानी (Barkheda Pathani)  स्थित एन-3 सेक्टर में रहती हैं। उनके पति हेन्डी डेविस (Hendy Davis) आर्मी केंटीन में काम कर चुके हैं। फिलहाल उनके पास कोई काम नहीं हैं। वह नशे की हालत में घर पहुंचे थे। उनकी इस हरकत का डोरथी डेविस (Dorothy Davis) ने विरोध किया। जिस कारण उन्होंने कुदाली उठाकर पत्नी के सिर पर मार दिया। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। उस वक्त पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराने से इंकार कर दिया था। यह वारदात 20 फरवरी को हुई थी। लेकिन, उपचार कराने के बाद पीड़िता 25 फरवरी को गोविंदपुरा थाने पहुंची। गोविंदपुरा  पुलिस ने पति के खिलाफ प्रकरण 96/26 दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई रामदयाल गंगवाल (ASI Ramdayal Gangwal) कर रहे हैं।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: इलेक्ट्रिशियन ने फांसी लगाकर जान दी

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!