Bhopal News: चाची और उसके भतीजे की सड़क दुर्घटना में मौत

Share

Bhopal News: तेज रफ्तार डंपर ने मारी थी टक्कर, वाहन को लावारिस छोड़कर भागा आरोपी

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। बाइक पर सवार वृद्धा और उसके भतीजे की दर्दनाक मौत हो गई। उन्हें तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मारी थी। यह हादसा भोपाल (Bhopal News) देहात के गुनगा थाना क्षेत्र में हुआ है। हादसे के बाद डंपर का चालक वाहन को लावारिस छोड़कर भाग गया। पुलिस ने उसे जब्त कर लिया है।

शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे

गुनगा (Gunga) थाना पुलिस के अनुसार जुगती बाई (Jugti Bai) पति मोतीलाल गुर्जर उम्र 65 साल सीहोर (Sehore) जिले के अहमदपुर (Ahemadpur) स्थित ग्राम लोधीपुरा में रहती थी। वह मोटर साइकिल पर सवार थी। जिसे उनका भतीजा नारायण सिंह पिता कनीराम गुर्जर उम्र 55 साल चला रहे थे। दोनों पहले भोपाल में एक अस्पताल रिश्तेदार को देखने पहुंचे थे। इसके बाद जुगती बाई गुर्जर और नारायण सिंह गुर्जर (Narayan Singh Gurjar) रमगढ़ा में होने वाली एक शादी में शामिल होने जा रहे थे। दोनों 25 फरवरी की सुबह नौ बजे जब सेमरी कला के पास पहुंचे तो बैरसिया की तरफ से आ रहे डंपर (Dumper) ने बाइक (Bike) में टक्कर मार दी। जिस कारण गंभीर रुप से जख्मी चाची और भतीजे को अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस को जहां दुर्घटना हुई थी उसके ही नजदीक डंपर भी लावारिस हालत में मिल गया है। गुनगा थाना पुलिस ने मर्ग05—06/26 कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिए हैं।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cyber Fraud: एसबीआई का क्रेडिट कार्ड हैक करके खाते से रकम निकाली

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!