Bhopal News: फैक्ट्री में जाना था लेकिन फांसी पर झूली

Share

Bhopal News: शाम को पति मजदूरी करके लौटा तो घटना का पता चला, सुसाइड नोट बरामद होना बाकी

Bhopal News
जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। अकेलापन, खामोशी, चिढ़चिढ़ापन, गुस्सा आना उसके लक्षण हैं। ऐसी अवस्था में परिवार से बातचीत करें और चिकित्सकों से सलाह अवश्य ले।

भोपाल। फांसी लगाकर एक विवाहिता ने खुदकुशी कर ली है। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की अशोका गार्डन थाना पुलिस कर रही है।पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव पीएम केे लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया गया है।

फैक्ट्री में काम करती थी

अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना पुलिस के अनुसार सविता ठाकुर पति भैयाराम ठाकुर उम्र 35 साल सेमरा में स्थित कैलाश नगर (Kailash Nagar) फेज—1 में किराए से रहती थीं। वह एक फैक्ट्री में काम करती थी। पति भैयाराम ठाकुर (Bhaiyaram Thakur) भी फैक्ट्री में मजदूरी करता है। वह 24 फरवरी की सुबह अपने काम पर चला गया। परिवार मूलत: नरसिंहपुर (Narsinghpur) जिले के तेंदूखेड़ा का रहने वाला है। पति शाम छह बजे वापस लौटा तो सविता ठाकुर (Savita Thakur) फांसी के फंदे पर लटकी मिली। वह फंदे पर ड्यूटी जाने के लिए तैयार अवस्था में लटकी मिली। इसलिए पुलिस को शक है कि घटना से पूर्व मोबाइल में कोई बातचीत या ऐसी गतिविधि हुई है जिसके संबंध में जांच के बाद ही कुछ पता चल सकेगा। मामले की जांच एएसआई बोहरन सिंह (ASI Bohran Singh) कर रहे हैं। सविता ठाकुर के दो बच्चे हैं। सबसे बड़ी बेटी 17 साल की है तो दूसरा बेटा है जो 15 साल का है। दोनों होली मनाने के लिए अपने पुश्तैनी गांव गए हुए हैं। घर पर उसके माता—पिता अकेले थे। अशोका गार्डन थाना पुलिस ने मर्ग 13/26 कायम करके शव पीएम के लिए हमीदिया अस्पताल(Hamidia Hospital)  भेज दिया है।

यह भी पढ़ें:   मध्यप्रदेश : फिल्मी स्टाइल में रिवॉल्वर तानकर पूछताछ कर रहा था टीआई ! चल गई गोली

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!