Bhopal News: घर में घुसकर गैस की टंकी का नोजल चालू करके दे रहा था मरने की धमकी, इससे पहले वाहनों में कर चुका था तोड़फोड़

भोपाल। अपने चौकीदार से परेशान होकर रिटायर्ड कर्नल थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस से पूर्व में काम करने वाले नौकर की हरकतों से तंग आकर मदद मांगी। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र का है। वह अपने पूर्व में बकाया पैसों को लेकर उन्हें धमकाता था। जिस दिन वह थाने पहुंचे थे उस दिन नौकर ने घर में घुसकर गैस की टंकी का नोजल चालू करके उसमें बैठ गया। वह अपने आपको उड़ा लेने की धमकी दे रहा था।
यह बोलकर लगा रहा था आरोप
कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार डॉक्टर सरबजीत सिंह पिता कर्नल करतार सिंह उम्र 75 साल अहमदाबाद पैलेस रोड (Ahmedabad Palace Road) में रहते है। डॉक्टर सरबजीत सिंह (Dr Sarabjeet Singh) रिटायर्ड कर्नल (Retired Colonel) हैं। उनके घर में एक चौकीदार सुरेंद्र सिंह राजपूत (Surendra Singh Rajput) काम करता था। उसकी हरकतों से तंग आकर उसका हिसाब करके रिटायर्ड कर्नल ने उन्हें चलता कर दिया था। इस बात से वह नाराज था और नए नौकर के जरिए वह अपनी बात पहुंचाता था। आरोपी 21 फरवरी को रिटायर्ड कर्नल के घर में घुस गया। उसने गैस की नोजल चालू की और उसमें यह बोलकर बैठ गया कि वह घर को उड़ा देगा। इस बात से भयभीत रिटायर्ड कर्नल ने 112 में कॉल करके पुलिस को बुला लिया। काफी मशक्कत के बाद नौकर ने अपनी जिद छोड़ी। जिसके बाद रिटायर्ड कर्नल ने कोहेफिजा थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। डॉक्टर सरबजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि सुरेंद्र सिंह राजपूत उनके घर में चौकीदार का काम करता था। उसके बुरे व्यवहार के चलते उसे पैसा देकर नौकरी से निकाल दिया था। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले उनकी कारों में भी उसने तोड़फोड़ की थी। उस वक्त छोटा आदमी समझकर उसे छोड़ दिया था। कोहेफिजा थाना पुलिस ने चौकीदार के खिलाफ मामला 96/26 दर्ज करके उसे हिरासत में ले लिया है। आरोपी नौकर का कहना था कि उसका कुछ पैसा बाकी था जिसको भुगतान रिटायर्ड कर्नल नहीं कर रहे थे।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।