Bhopal News: करंट लगने से किसान की मौत

Share

Bhopal News: खेत में पानी छोड़ने के दौरान हुआ हादसा, शव पीएम के लिए भेजा

Bhopal News
बिलखिरिया थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। करंट लगने से एक युवा किसान की मौत हो गई। यह मामला भोपाल (Bhopal News) देहात के बिलखिरिया थाना क्षेत्र का है। वह खेत में पानी छोड़ने गया था। तभी करंट की चपेट में वह आ गया। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है।

खेत की मोटर चालू करते समय लगा करंट

बिलखिरिया (Bilkhiria) थाना पुलिस के अनुसार नरोला सांकल पंचायत (Narola Sankal Panchayat) के सरपंच ओमप्रकाश नायक (Sarpanch Omprakash Nayak) के परिवार से जुड़ा यह मामला है। उनके रिश्तेदार करण नायक (Karan Nayak) पिता मान सिंह नायक उम्र 18 साल नरोला सांकल गांव में रहते थे। परिवार खेती-किसानी का काम करता है। करण नायक 22 फरवरी की सुबह दस बजे गांव के बाहर खेत पर पानी छोड़ने गया था। जब वह मोटर चालू कर रहा था तभी उसे जोरदार करंट लग गया। वह काफी देर तक घर नहीं आया तो परिजन उसे तलाशते वहां पहुंचे। वह बेसुध हालत में पड़ा था। जिसके बाद परिजन उसे उठाकर अस्पताल पहुंचे। निजी अस्पताल ने परिजनों से हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) ले जाने की सलाह दी। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बिलखिरिया पुलिस ने मर्ग 15/26 कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि बिजली विभाग से रिपोर्ट मिलने के बाद आगे मामले की जांच की जाएगी।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: नाले के भीतर मिला मानव का एक पैर

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!