Bhopal News: पुरानी रंजिश बताकर सवाल-जवाब से बच रही पुलिस, आरोपी अभी भी फरार

भोपाल। थाने के लिस्टेड गुंडे पर दो बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले के पीछे अभी ठोस वजह का खुलासा नहीं हुआ है। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की अरेरा हिल्स थाना पुलिस कर रही है। पुलिस पुरानी रंजिश बताकर मामले से पल्ला झाड़ रही है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी भी अभी नहीं हो सकी है।
चाकू और पत्थर से किया हमला
अरेरा हिल्स थाना पुलिस के अनुसार यह वारदात 22 फरवरी की शाम लगभग साढ़े सात बजे भीम नगर (Bheem Nagar) बस्ती में हुई थी। हमले में राविंद्र सेन उर्फ छोटू पिता श्याम लाल उम्र 24 साल बहुत ज्यादा गंभीर हैं। वह भीम नगर बस्ती में ही रहता है। उसके खिलाफ मारपीट, रंगदारी, चोरी समेत 20 प्रकरण दर्ज हैं। हमले में जख्मी राविंद्र सेन उर्फ छोटू (Ravindra Sen@Chotu) का हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में पैर का ऑपरेशन भी किया गया है। प्रकरण की जांच एएसआई उमेश कुमार (ASI Umesh Kumar) कर रहे हैं। हमलावरों में शामिल गुंडे अक्कू उर्फ आकाश और उसके दोस्त विशाल हैं। यह दोनों अभी फरार चल रहे हैं। अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने जख्मी राविंद्र सेन के दोस्त सौरभ विश्वकर्मा (Saurabh Vishwakarma) की शिकायत पर जानलेवा हमले का प्रकरण 40/26 दर्ज किया है। घटना के वक्त सौरभ विश्वकर्मा भी जख्मी के साथ था। लेकिन वह अपनी जान बचाकर वहां से भाग गया था। आरोपियों ने चाकू के अलावा पत्थर मारकर जानलेवा हमला किया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।