Bhopal Fraud News: दस पॉलिसी की रकम लेकर एजेंट ने फर्जी रसीदें थमाई

भोपाल। रिटायर्ड रेलवे अधिकारी के साथ दस लाख रुपए का फर्जीवाड़ा किया गया। इस मामले में लंबी जांच के बाद भोपाल (Bhopal Fraud News) शहर की एमपी नगर थाना पुलिस ने जालसाजी का प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी कोटक महिंद्रा इंश्योरेंस कंपनी का एजेंट है। जिसने पॉलिसी की रकम लेकर उसे बैंक में जमा नहीं किया।
दस पॉलिसी की प्रीमियम राशि जमा नहीं की
एमपी नगर (MP Nagar) थाना पुलिस के अनुसार केएस चौहान पिता खिलमन सिंह चौहान उम्र 67 साल रेलवे विभाग (Railway Department) से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। वे नर्मदापुरम स्थित इटारसी (Itarsi) में रहते हैं। केएस चौहान ने 2019 में एमपी नगर जोन-टू स्थित कोटक महिन्द्रा इंश्योरेंस कंपनी (Kotak Mahindra Insurance Company) के एजेंट सुधीर द्विवेदी (Sudhir Diwedi) से अलग-अलग दस पॉलिसी ली थी। इसके बाद वह समय आने पर पॉलिसी (Policy) की प्रीमियम जमा उन्हें करते रहे। वह सभी पॉलिसी की प्रीमियम राशी एजेंट सुधीर द्विवेदी को ही देते थे। ताकि उन्हें बार-बार प्रीमियम जमा करने के लिए परेशान न होना पड़े। वह एजेंट पर भरोसा करके पांच सालों तक उसे सभी पॉलिसी की प्रीमियम राशि देते रहे। उन्हें कुछ महीना पूर्व पता चला कि एजेंट सुधीर द्विवेदी ने अप्रैल 2020 से नवंबर 2023 सभी पॉलिसी की करीब 10 लाख रुपए प्रीमियम बैंक में जमा ही नहीं की है। जबकि उनके पास प्रीमियम जमा करने की रसीदें उसने दी थी। उन्हें लेकर केएस चौहान (KS Chauhan) ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई। जिसकी जांच के बाद पता चला कि पूर्व की रसीद की तारीखों में छेड़छाड़ करके उसे बदला गया था। जांच के बाद एमपी नगर थाना पुलिस ने 20 फरवरी को आरोपी सुधीर द्विवेदी के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण 47/26 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।