Bhopal News: दो सप्ताह पुराना वीडियो हुआ वायरल तो पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर दर्ज किया मुकदमा

भोपाल। सोशल मीडिया में हिट होने के लिए रील बनाने के चक्कर में एक युवक अपराधी बन गया। मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के हबीबगंज थाना क्षेत्र में तब पहुंचा जब यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ। जिसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। उसके खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और मोटर यान संहिता के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
चलती कार में कर रहा था स्टंट
जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो (Video) 5-6 फरवरी की दरमियानी रात तीन बजे बनाया गया था। घटना हबीबगंज (Habibganj) थाना क्षेत्र स्थित चार ईमली के नजदीक सीबीआई कार्यालय के सामने एकांत पार्क (Ekant Park) के पास हुई थी। कार (Car) के भीतर बैठा एक युवक चलती कार में ड्रायविंग सीट छोड़ देता है। इसके बाद वह गेट खोलकर कार की छत पर खड़ा होता है। इसके बाद वह हाथ हिलाते हुए अपने साथियों को अभिवादन करता है। दूसरी कार में उसके दोस्त वीडियो बना रहे थे। यह वीडियो 19 फरवरी को इंस्टाग्राम समेत अन्य प्लेटफार्म में जमकर वायरल हुआ। जिसके बाद भोपाल पुलिस की सोशल मीडिया इंफ्ल्यून्स में निगरानी वाले सेल ने हबीबगंज थाना पुलिस को पूरे घटनाक्रम के बारे में अवगत कराया। पुलिस ने इस मामले में 20 फरवरी की शाम लगभग सात बजे प्रकरण दर्ज कर लिया है। इस मामले में आरोपी श्रेष्ठ परमार (Shrestha Parmar) है। जिसको गिरफ्तार करने के बाद उसे नोटिस देकर भेज दिया गया।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।