Bhopal News: ई-रिक्शा को ले जाने वाला गिरफ्तार

Share

Bhopal News: दो दिन बाद दर्ज की गई एफआईआर के आरोपी को दो दिनों के भीतर ही दबोचा

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। चोरी गए ई-रिक्शा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। घटना के दो दिन बाद भोपाल (Bhopal News) शहर की निशातपुरा थाना पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज किया था। जिसके दो दिन बाद आरोपी पुलिस के हत्थे लग गया।

ई-रिक्शा रिचार्ज होते समय हुआ था गायब

निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस के अनुसार नवेद अहमद (Naved Ahemad) पिता नफीस अहमद उम्र 28 साल गौतम नगर (Gautam Nagar) स्थित राजीव नगर (Rajeev Nagar) में रहते हैं। उन्होंने अपना ई-रिक्शा (E-Rikshaw) एमपी-04-वायडी-6533 देवकी नगर (Devki Nagar) में खड़ा किया था। ई-रिक्शा अशफाक खान (Ashfaq Khan) के बाहर रिचार्ज हो रहा था। नफीस अहमद ने 15 फरवरी की रात आठ बजे उसे पार्क किया था। फिर उसी रात एक बजे उसे लेने पहुंचे तो वह गायब था। निशातपुरा थाना पुलिस ने इस मामले में 18 फरवरी को चोरी का प्रकरण दर्ज किया था। जिसके बाद 20 फारवरी को समीर शेख (Sameer Shaikh) पिता सलीम शेख उम्र 28 साल के कब्जे से उसे बरामद किया गया। आरोपी करोद के नजदीक नवाब कॉलोनी (Nawab Colony) में रहता है। समीर शेख के कब्जे से बरामद ई-रिक्शा की कीमत पुलिस ने दो लाख रुपए बताई है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: मनचले को समझाया तो कर दिया जानलेवा हमला
Don`t copy text!