Bhopal News: कैंपस खाली करके मैनेजमेंट ने पुलिस बुलाई, डॉग स्क्वायड समेत अमले को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली

भोपाल। बम से उड़ाने की धमकी भोपाल (Bhopal News) शहर के निशातपुरा स्थित पीपुल्स यूनिवर्सिटी (People’s University) को 19 फरवरी की दोपहर सवा बारह बजे मिली। यह ई-मेल के जरिए पीपुल्स प्रबंधन को भेजा गया था। इस पत्र की कॉपियां थोड़ी देर में सोशल मीडिया में भी वायरल हो गई थी। पीपुल्स प्रबंधन ने पूरा कैंपस खाली करके पुलिस को सौंप दिया था। हालांकि पुलिस को किसी तरह की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
सर्वर लोकेशन मालूम कर रही पुलिस
जानकारी के अनुसार ईमेल से साइनाइड गैस वाले ब्लास्ट की चेतावनी दी थी। धमका दोपहर सवा 12 बजे करने का दावा था। जिसके बाद परिसर से डाक्टरों और छात्रों को बाहर निकाला गया। पुलिस को सूचना दी जिसके बाद बम निरोधी और डॉग स्क्वायड का दस्ता मौके पर पहुंचा। धमकी भरा मेल यूनिवर्सिटी के डीन को अधिकारिक मेल आईडी पर गुरुवार सुबह 9.50 बजे मिला था। मेडिकल कालेज के साथ टीम ने पीपुल्स (People’s) के सभी संस्थानों डेंटल कालेज, हॉस्टल आदि को बारीकी से चेक किया। पुलिस का कहना है कि मेल की तकनीकी जांच हो रही है। उसका सर्वर लोकेशन मालूम किया जा रहा है। पुलिस ने अफवाह फैलाने और धमकाने का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
ई-मेल में धमकी के अलावा यह बातें भी लिखी
मेल टीएनएलए एस मारन विंग की तरफ से रमीजा हुसैन (Rameeza Hussain) ने लिखा था। जिसमें तमिलनाडू के कांस्टेबलों को निवेथा पेथुराज उदयनिधि और अन्य डीएमके (आपत्तिजनक शब्द) के कपड़े और गंदे बर्तन साफ करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। इस कारण कई लोगों ने अपमान का अनुभव किया है। इसलिए, मनीस्ट और पाक 151 सेल के पूर्व क्यू ब्रांच सदस्य, जो मदुरै में संचालित हैं, ने आज आपके मेडिकल कालेज को ट्विनिंग आईईडी लगाकर निशाना बनाया है। जहां साइनाइड गैस से युक्त दोनों आईईडी एक साथ विस्फोट करेंगे, ताकि इस प्रथा के खिलाफ बयान दिया जा सके और तमिलनाडू (Tamilnadu) में कांस्टेबलों के लिए 1979 के नैनार दास पुलिस यूनियन की सिफारिशों को लागू किया जा सके। हमारी मांगों को बताने हमारे पास कोई और तरीका नहीं है, क्षमा करें। यदि किसी कारणवश वे सक्रिय नहीं होते हैं, तो सदस्य स्वयं मेडिकल कालेज के अंदर आएंगे और श्रीलंकाई ईस्टर आत्मघाती अभियान की तरह सभी स्टाफ के साथ खुद को उड़ा लेंगे। हम बयान देना चाहते हैं और आपका कार्यालय वर्तमान में सबसे आसान लक्ष्य है। हम जिम्मेदारी लेते हैं और चाहते हैं कि हमारी आवाज किसी भी कीमत पर सुनी जाए। यदि आकाश भास्करन पकड़ा जाता है, तो निवेथा पेथुराज (Nivetha Pethuraj) भी पकड़ी जाएंगी। इसलिए, कृपया उससे पहले परिसर खाली कर दें। डेविडसन देवास्रीवथम आईपीएस ने 2022 में अपनी पत्नी की ट्रैवल एजेंसी के माध्यम से पूर्व एलटीटीई कैडरों को फर्जी पासपोर्ट जारी किए थे। पुलिस के अधिकारी इन बातों को जानने के बाद किसी विक्षिप्त की शरारत मानकर मामले की जांच कर रही है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।