Bhopal News: फांसी के फंदे पर लटका मिला शव, मोबाइल पर तीन मिनट का आत्महत्या से पहले बनाया गया वीडियो भी बरामद

भोपाल। पत्नी के विवाहेत्तर संबंध से अवसाद में चल रहे एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। ऐसा करने से पहले लगभग तीन मिनट का एक वीडियो भी बनाया था। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की निशातपुरा थाना पुलिस कर रही है। प्राथमिक जांच के दौरान पुलिस को यह बरामद भी हुआ है। पुलिस ने शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
घर में होती थी पारिवारिक कलह
निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस के अनुसार पंकज अहिरवार पिता कुंजीलाल अहिरवार उम्र 30 साल करोद के नजदीक रतन कॉलोनी (Ratan Colony) में रहता था। वह एक निजी कंपनी में गैस सिलेंडर डिलीवरी का काम करता था। पंकज अहिरवार (Pankaj Ahirwar) का शव फांसी के फंदे पर 19 फरवरी की रात लगभग दस बजे लटका मिला था। पुलिस को जो वीडियो (Video) मिला है उसमें बताया गया है कि उसकी पत्नी संध्या अहिरवार (Sandhya Ahirwar) के विकास पालकर (Vikas Palkar) नाम के एक व्यक्ति के साथ विवाहेत्तर संबंध थे। वह उसके साथ भाग भी गई थी। पुलिस को जांच में पता चला है कि उसकी पत्नी ने गांधी नगर (Gandhi Nagar) थाने में भी शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद वह काफी तनाव में चल रहा था। परिवार की तरफ से छोटे भाई गगन अहिरवार (Gagan Ahirwar) ने पुलिस को बताया है कि उसकी भाभी घंटों तक विकास पालकर से बातचीत करती थी। जिस कारण घर में पारिवारिक कलह भी होती थी। इधर, पुलिस ने बताया कि वीडियो की रिपोर्ट आने और उसके बाद परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद आगे कार्रवाई को लेकर निर्णय लिया जाएगा। निशातपुरा थाना पुलिस ने मर्ग 13/26 कायम कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।