Bhopal News: खुदकुशी से पहले दोनों हाथों की नस काटी, शव पीएम के लिए भेजा गया

भोपाल। घरेलू कलह से तंग आकर एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर के अवधपुरी थाना की तरफ से की जा रही है। पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि प्राथमिक जांच में घरेलू कलह के तथ्य पता चले हैं।
दस साल पहले पत्नी से हुआ तलाक
अवधपुरी (Awadhpuri) थाना पुलिस के अनुसार मुकेश महाजन पिता बाबू लाल महाजन उम्र 47 साल अवधपुरी के फेज-2 में रहते थे। वे फ्लैक्स लगाने का काम करते थे। मुकेश महाजन (Mukesh Mahajan) संयुक्त परिवार में रहते थे। वह सोमवार रात नशे की हालत में घर पहुंचे थे। भोजन करने के बाद वह अपने कमरे में सोने चले गए। अगली सुबह बाबूलाल महाजन (Babulal Mahajan) उसके कमरे में पहुंचे तो कमरा खून से लथपथ था। उसके दोनों हाथ की नसें कटी थी। इसके अलावा शव फांसी के फंदे पर लटका था। पुलिस को मौके पर शेविंग ब्लैड भी मिली है। उसे एम्स अस्पताल (AIIMS Hospital) ले जाया गया तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अवधपुरी थाना पुलिस ने मर्ग 08/26 कायम कर लिया है। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि मुकेश महाजन का दस साल पहले पत्नी से तलाक हुआ है। जिसके बाद वह शराब पीने की बुरी लत में घिरता चला गया। इसके अलावा वह मानसिक तनाव में भी रहता था।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।