Bhopal Cop News: कजलीखेाड़ा थाने में दर्ज हुई मारपीट और दुर्घटना की एफआईआर

Share

Bhopal Cop News: स्थानीय विधायक की व्यस्तता के चलते उदघाटन का कार्यक्रम दो बार टाला गया

Bhopal Cop News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाईन टीसीआई।

भोपाल। राजधानी में भोपाल पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली का 35 वां कजलीखेड़ा थाना शुरु हो गया है। यहां 16 फरवरी को मारपीट और सामान्य दुर्घटना की दो एफआईआर दर्ज की गई। हालांकि इस थाने (Bhopal Cop News) का उदघाटन स्थानीय विधायक रामेश्वर शर्मा की मौजूदगी में होना तय हैं। लेकिन, उनकी व्यस्तता के चलते यह कार्यक्रम दो बार टाला जा चुका है।

दो मामले हुए दर्ज

जानकारी के अनुसार मारपीट की पहली एफआईआर 16 फरवरी की रात लगभग दस बजे दर्ज की गई। थाने में शिकायत जगदीश बाल्मिक (Jagdish Valmik) पिता स्वर्गीय रतिराम बाल्मिक उम्र 45 साल ने दर्ज कराई। जिसकी जांच एएसआई संतोष कुमार (ASI Santosh Kumar) को सौंपी गई है। जगदीश बाल्मिक के साथ उनके बेटे देवा बाल्मिक (Deva Valmik) ने मारपीट की थी। विवाद घरेलू कलह हो लेकर शुरु हुआ था। इसके बाद दूसरी एफआईआर थाने में 16 फरवरी की रात सवा ग्यारह बजे हर्ष जैन (Harsh Jain) पिता विनोद कुमार जैन उम्र 39 साल ने दर्ज कराई। वे आईबीडी हॉलमार्क सिटी (IBD Hallmark City) में रहते हैं। हर्ष जैन मंत्रालय में आउटसोर्स कंप्यूटर ऑपरेटर का काम करते हैं। उनकी कार में पीछे से आकर दूसरे कार चालक ने टक्कर मारी थी।

अधूरे बल के साथ थाना होगा शुरु

जानकारी के अनुसार कजलीखेड़ा (Kajlikheda) थाने में निरीक्षक का एक पद मंजूर किया गया है। इसके अलावा उप निरीक्षक और सहायक उप निरीक्षक के सात-सात पद मंजूर किए गए हैं। वहीं आठ प्रधान आरक्षकों के अलावा 29 आरक्षकों का पद थाने के लिए स्वीकृत किया गया। थाने के लिए दो चालक कांस्टेबल और एक चालक हवलदार के लिए रखा गया है। इस संबंध में पुलिस कमिश्नर कार्यालय से पांच दिन पूर्व आदेश जारी हुआ था। स्वीकृत 55 बल के मुकाबले हर पदों में भारी कमी के साथ 20 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के साथ कजलीखेड़ा थाना का बल मंजूर हुआ है। यह क्षेत्र पूर्व में पहले कोलार रोड (Kolar Road) थाने में शामिल था। थाने में आठ ग्राम पंयायत बोरदा, महाबडिया, कालापानी, अमरावत कला, सुरैया नगर, पिपलिया रानी, गोल और खाण्डाबड़ ग्राम पंचायत को शामिल किया गया है। इसके अलावा नगर निगम के दो वार्ड 81 और 84 को कजलीखेड़ा थाने की सीमा में दिया गया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Honey Trap: मंत्री के ओएसडी हनी ट्रैप के शिकार 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cop News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!