Bhopal News: घर का ताला खोलकर पांच लाख रुपए का माल चोरी

Share

Bhopal News: शिव बारात में गए थे मां-बेटे, तभी घर के ताले की चाबी निकालकर दिया वारदात को अंजाम

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। सूने मकान से चोर नकदी तीन लाख रुपए के अलावा दो लाख रुपए के जेवरात लेकर फरार हो गए। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के टीटी नगर थाना क्षेत्र में हुई है। वारदात में पुलिस को किसी नजदीकी व्यक्ति के शामिल होने की संभावना है। दरअसल, चोर ने घटना को घर की चाबी निकालने के बाद ताला खोलकर उसे अंजाम दिया है।

अलमारी में रखे थे तीन लाख रूपए

टीटी नगर (TT Nagar) थाना पुलिस के अनुसार मंगला बंसोडे पति नारायण बंसोडे उम्र 53 साल ने 15 फरवरी की रात चोरी का मामला दर्ज कराया है। वे नार्थ टीटी नगर स्थित कम्युनिटी हॉल के नजदीक रहती हैं। पति नारायण बंसोडे (Narayan Bansode) न्यू मार्केट में प्रायवेट जॉब करते हैं। घटना वाले दिन वे ड्यूटी पर गए हुए थे। जबकि बेटा यशवंत बंसोडे (Yashvant Bansode) विधायक भगवान दास सबनानी (Bhagwan Das Sabnani) की शिव बारात में गया हुआ था। दोपहर में वे दो बजे मकान में ताला लगाकर मोहल्ले की शिव बारात में शामिल होने चलीं गईं थीं। उसी बारात में कुछ देर बाद बेटा भी शामिल हुआ। घर के भीतर अलमारी में तीन लाख रुपए थे। यह रकम प्लॉट खरीदने और एफडी कराने के लिए सुरक्षित रखे थे। मंगला बंसोडे (Mangla Bansode)  ने 15 फरवरी की रात रकम को देखा तो वह गायब थी। वहीं अलमारी में रखे जेवरात मंगलसूत्र, कान की बाली, गले की चेन, लॉकेट और चांदी का गुच्छा गायब था। पुलिस ने घटना स्थल का 16 फरवरी की सुबह एफएसएल से परीक्षण भी कराया। टीटी नगर थाना पुलिस ने प्रकरण 91/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस को शक है कि वारदात किसी करीबी व्यक्ति ने अंजाम दिया है। क्योंकि परिवार गमले के नीचे चाबी रखता हैं। यह बात पता चलने पर उसने घर में रखी नकदी और जेवरात चोरी किए हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: घर के सामने रखा सामान उठा ले गए चोर 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!