Bhopal News: वृद्धा के गले से सोने की चेन चोरी

Share

Bhopal News: थाने से महज एक किलोमीटर के फासले पर हुई वारदात की एफआईआर पांच दिन बाद दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। थाने के नजदीक लगने वाले साप्ताहिक हाट से एक वृद्धा के गले से सोने की चेन चोरी चली गई। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के कमला नगर थाना क्षेत्र की है। सबसे चौंका देने वाला कड़वा सच यह है कि थाने से महज एक किलोमीटर फासले में होने के बावजूद वृद्धा की रिपोर्ट पुलिस ने पांच दिन बाद दर्ज की है।

सब्जी खरीदते समय हुई वारदात

कमला नगर (Kamla Nagar) थाना पुलिस के अनुसार मोहिनी यादव (Mohini Yadav) पति स्वर्गीय चंद्रशेखर यादव उम्र 63 साल कोटरा सुल्तानाबाद (Kotra Sultanabad) में रहती हैं। वे 11 फरवरी को लगने वाले साप्ताहिक हाट बाजार गई थीं। यहां उन्होंने दो-तीन दुकानों में सब्जी खरीदी और पैदल-पैदल घर जाने लगी। तभी कोटरा में राज स्वीट्स (Raj Sweets) के सामने पहुंचकर उन्हें अहसास हुआ कि गले में पहनी सोने की चेन गायब है। यह चेन उन्होंने 2021 में 83 हजार, सात सौ तीन रुपए में खरीदी थी। सोने की चेन चोरी होने की यह वारदात 11 फरवरी की रात लगभग साढ़े नौ बजे हुई। जिसकी एफआईआर 68/26 पुलिस की तरफ से 16 फरवरी की शाम को दर्ज की गई। एफआईआर दर्ज करने में हुई देरी को लेकर कोई ठोस कारण थाना पुलिस की तरफ से नहीं बताया गया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: रेलवे पटरी पर लाश मिली

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!