Bhopal News: बीच-बचाव करने से नाराज थे आरोपी, तोड़फोड़ में नुकसान हुआ, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

भोपाल। पार्टी इवेंट कंपनी के एक दफ्तर में घुसकर मारपीट के साथ जमकर तोड़फोड़ की गई। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के ऐशबाग थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है। वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है।
दोस्त के साथ हुआ था विवाद
ऐशबाग (Aishbag) थाना पुलिस के अनुसार राहुल राठौर पिता अर्जुन सिंह राठौर उम्र 28 साल मूलत: नर्मदापुरम (Narmadapuram) जिले के रहने वाले हैं। यहां फिलहाल करतार आर्केड (Kartar Arcade ) के पास वे अपना शादी-पार्टी में डेकोरेशन करने का ऑफिस चलाते हैं। राहुल राठौर (Rahul Rathore) ने बताया कि 15 फरवरी की रात लगभग सवा आठ बजे उनके दोस्त राहुल लोवंशी (Rahul Lovanshi) का प्रभात पेट्रोल पंप (Prabhat Petrol Pump) के पास विवाद हो गयाथा। जिसमें उन्होंने मौके पर पहुंचकर हस्तक्षेप किया था। इसके कुछ मिनट बाद उन्हीं आरोपियों ने दफ्तर में आकर जमकर उत्पात मचाया। आरोपियों में मोहित नाम का युवक शामिल था। मोहित के पास धारदार हथियार भी था। जिसके वार से राहुल राठौर बुरी तरह से लहूलुहान हो गया। जब यह हमला किया गया था उस वक्त दफ्तर में शिवम, जैकी और राजा भी थे। जिन्होंने बीच-बचाव करना चाहा तो आरोपियों ने उन पर भी हमला किया। उनके हमले से बचने के लिए राजा दूसरी मंजिल पर कूदा तो उसका पैर चोटिल हो गया। ऐशबाग में पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ प्रकरण 54/26 दर्ज कर लिया है। लेकिन, अभी तक किसी व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।