Bhopal Murder News: महिला की हत्या करके ट्रेन के आगे कूदा

Share

Bhopal Murder News: घर खाली करने का दबाव बनाने पर शरीर पर तेरह बार चाकू से गोदा

Bhopal Murder News
क्राइम सीन पर एफएसएल जांच का साभार सांकेतिक चित्र

भोपाल। महिला की चाकू से लगभग तेरह बार पेट और सीने में वार करके नृशंस हत्या कर दी गई। इसके बाद आरोपी ने निशातपुरा स्थित ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। यह वारदात भोपाल (Bhopal Murder News) शहर के गौतम नगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने महिला और आरोपी के शव को पीएम के लिए भेज दिया है। घटना स्थल की जांच एफएसएल से कराई गई है। जिसमें हत्या के लिए इस्तेमाल चाकू भी बरामद हो गया है।

मकान खाली करने को लेकर हुआ विवाद

गौतम नगर (Gautam Nagar) थाना पुलिस के अनुसार दुर्गा कुशवाहा पत्नी डालचंद कुशवाहा उम्र 50 साल पूर्वी निशातपुरा (Nishatpura) में रहती थी। पति डालचंद कुशवाहा (Dalchand Kushwah) वर्मा ट्रेवल्स (Verma Travels) में जॉब करते हैं। मकान में बेटा-बहू भी साथ में रहते हैं। उनके मकान में प्रीतम कुशवाहा (Preetam Kushwah) जनवरी, 2025 से रह रहा था। वह सागर (Sagar) जिले में पहले रहता था। प्रीतम कुशवाहा ने लगभग 18 साल पहले अपने तीन मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से वार करके निर्मम हत्या कर दी थी। इस मामले में उसे सागर की अदालत से सजा भी हुई थी। सजा पूरी करने के बाद वह 25 जनवरी, 2025 को जेल से रिहा हुआ था। उसके बाद से ही प्रीतम कुशवाहा भोपाल के गौतम नगर स्थित दुर्गा कुशवाहा (Durga Kushwah) के निर्माणाधीन मकान में रहता था। वह उसका गुरुभाई भी था। दुर्गा कुशवाहा उसे अपने साथ नहीं रखना चाहती थी। इसलिए उसको मकान खाली करने के लिए बोला जा रहा था। इस बात से वह नाराज चल रहा था। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी प्रीतम कुशवाहा ने पेट और सीने में एक-एक करके तेरह बार चाकू से वार किए थे। उसकी निर्मम हत्या करने के बाद वह निशातपुरा स्थित संजीव नगर (Sanjeev Nagar) के पास नेवरी गांव के नजदीक रेलवे पटरी (Railway Track) पर पहुंचा। यहां वह ट्रेन (Train) के सामने कूद गया। इस मामले में निशातपुरा पुलिस ने मर्ग 05/26 कायम कर जांच शुरु की तो उक्त सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ। रेलवे पटरी पर शव होने की सूचना पुलिस को रघुवीर यादव (Raghuveer Yadav) ने दी थी। मृतक प्रीतम कुशवाहा पिता लीलाधर कुशवाहा उम्र 52 साल मूलत: नरसिंहपुर (Narsinghpur) जिले के तेंदूखेड़ा गांव का रहने वाला था। पुलिस को जेब की तलाशी लेने पर आधार कार्ड, पैन कार्ड के अलावा मोबाइल मिला था। आखिरी कॉल जिस नंबर पर लगाया गया तो वह दुर्गा कुशवाहा के रिश्तेदार ने उठाया था। जिसके बाद गौतम नगर में हुई हत्याकांड में उसका सीधा कनेक्शन होने की बात उजागर हुई थी। गौतम नगर पुलिस ने घटना स्थल का परीक्षण एफएसएल से कराया है। इस दौरान निशातपुरा रेलवे पटरी पर लाश मिलने के बाद दुर्गा कुशवाहा के परिजनों को उसकी तस्वीर दिखाई तो पहचान हो सकी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: जीवन ज्योति अस्पताल की डॉक्टर ने फांसी लगाई

जोन-3 की अव्यवस्थाएं उजागर

गौतम नगर इलाके में हत्या करके आत्महत्या करने के मामले में भोपाल पुलिस कमिश्ररेट प्रणाली में चल रही अव्यवस्थाएं उजागर हो गई। दरअसल, इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ठाकुर (TI Mahendra Singh Thakur) ने फोन उठाना ही बंद कर दिया। इसी तरह एसीपी राकेश बघेल (ACP Rakesh Baghel) ने भी किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी। एडीसीपी शालिनी दीक्षित (ADCP Shalini Dixit) ने घटना की पुष्टि कर दी लेकिन उनसे घटनाक्रम को लेकर पूछे गए सवाल का वह जवाब नहीं दे सकी। डीसीपी जोन-3 का पद एक पखवाड़े से खाली है। इस जोन का प्रभारी जोन-4 मयूर खंडेलवाल के पास हैं। वह भी किसी तरह की प्रतिक्रिया देने के लिए उपलब्ध नहीं हो सके।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Murder News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!