Bhopal Fraud News: मिसरोद फिर वहां से इंदौर ले गया वाहन, देवास में ले जाकर जीपीएस सिस्टम को काटा

भोपाल। ट्रांसपोर्ट कारोबारी की एक थार किराए पर लेकर एक व्यक्ति फरार हो गया। इस मामले में भोपाल (Bhopal Fraud News) शहर की बागसेवनिया थाना पुलिस ने गबन का प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी की गिरफ्तारी अभी नहीं हो सकी है। हालांकि उसके महत्वपूर्ण ठिकानों की जानकारी पुलिस को मिल गई है।
दोस्त की शादी का बोलकर ली थार
बागसेवनिया (Bagsewania) थाना पुलिस के अनुसार दीपक धाकड़ पिता बाबू धाकड़ उम्र 33 साल बागमुगालिया में रामेश्वरम कॉलोनी (Rameshwaram Colony) स्थित बी-सेक्टर में रहते हैं। उनका कृष्णा आर्केड (Krishna Arcade) में भोपाल टूर एंड ट्रैवल्स (Bhopal Tours and Travels) नाम से ट्रांसपोर्ट का कारोबार हैं। हालांकि दीपक धाकड़ (Deepak Dhakad) मूलत: विदिशा (Vidisha) जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 11 फरवरी को उनके ऑफिस में रवि पटेल (Ravi Patel) नाम का एक व्यक्ति आया था। उसने अपना आधार कार्ड और जानकारी देकर रीवा का रहने वाला बताया। रवि पटेल ने थार (Thar) एमपी-04-व्हीवाय-8281 को किराए पर लेने के लिए सौदा किया। किराए पर ली गई कार दीपक धाकड़ के भाई भारत सिंह धाकड़ (Bharat Singh Dhakad) के नाम पर रजिस्टर्ड है। आरोपी का कहना था कि उसके दोस्त की शादी है। जिसकी बारात देवास (Dewas) में लगने वाली है। इसलिए वह एक दिन के लिए थार चाहता है। सौदा तीन हजार रुपए प्रतिदिन पर तय हुआ। रवि पटेल से एडवांस में छह हजार रुपए जमा कराए गए थे। थार में जीपीएस (GPS) लगा था। वह थार पहले मिसरोद स्थित ऑरा मॉल (Aura Mall) के पास पहुंची। यहां से उसे देवास ले जाया गया। फिर देवास में जीपीएस का कनेक्शन काट दिया गया। मामले में संदेह होने पर ट्रांसपोर्ट कारोबारी ने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने दिए गए आधार कार्ड का पता लगाया तो वह फर्जी निकला। इसलिए पुलिस ने बिना देरी किए अमानत मेें खयानत का मामला 93/26 दर्ज करके संदेही की तलाश शुरु कर दी है। आरोपी रवि पटेल को जब थार कार सौंपी गई थी तब उसके साथ ट्रांसपोर्ट (Transport) कारोबारी ने तस्वीर ली थी। पुलिस इसी तस्वीर की मदद से संदेही के बारे में जानकारी जुटा रही है। आधार कार्ड में रीवा (Rewa) जिले का पता था। हालांकि उसके दूसरे ठिकाने में होने की जानकारी पुलिस को पता चली है। आरोपी को दबोचने के लिए सायबर क्राइम (Cyber Crime) की भी मदद ली गई है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।