Exclusive News: कर्तव्यम् नशा मुक्ति केंद्र में ड्रग एडिक्ट के साथ हैवानियत

Share

Exclusive News: एनस में लोहे का डंडा डाला, बम्ब पर लाठी—डंडे से पीटते रहे, बर्फ की सिल्लियों में लेटाकर रखा, चार दिनों तक चार कर्मचारियों की यातना झेले युवक ने पुलिस को बताई आपबीती, सामान्य धाराओं में प्रकरण दर्ज

Exclusive News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। यह खबर रूह कंपा देने वाली हैं। वारदात कर्तव्यम् नशा मुक्ति केंद्र (Kartavyaam Nasha Mukti Kendra) में हुई है। यहां एक व्यक्ति के साथ चार दिनों तक हैवानियत हुई है। मामले की जांच भोपाल (Exclusive News) शहर की गांधी नगर थाना पुलिस कर रही है। पीड़ित ने पुलिस को बताया है कि उसके गुदा द्वार में लोहे का डंडा डाला गया। इसके अलावा उसके नितंब में लाठियों से पीटा गया। आरोप एनजीओ के ही कर्मचारियों पर लगा है। जिसमें अभी चार नाम सामने आए हैं। पुलिस ने इस सनसनीखेज घटना में सामान्य मारपीट का प्रकरण दर्ज किया है। घटना को लेकर पुलिस के आला अधिकारी चुप हैं।

नितंब में डंडों से बेरहमी से पीटा गया

जानकारी के अनुसार पीड़ित की उम्र 37 साल है। वह सागर (Sagar) जिले का रहने वाला है। इस संबंध में उसने सागर में स्थित बांदरी (Bandri) थाने में जाकर यह मुकदमा दर्ज कराया था। घटना स्थल भोपाल के गांधी नगर ​(Gandhi Nagar) थाना क्षेत्र स्थित अब्बास नगर (Abbas Nagar) के नजदीक कर्तव्यम् नशा मुक्ति केंद्र (Kartavyaam Nasha Mukti Kendr) का है। इसलिए केस डायरी भोपाल भेजी गई। डीसीपी कार्यालय से यह केस गांधी नगर थाने में पहुंची थी। जिसमें जांच के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज ​कर लिया है। पीड़ित ने सागर में स्थित पुलिस को बताया कि वह किसानी का काम करता है। उसे अत्याधिक मात्रा में शराब पीने की लत थी। जिस कारण 08 अगस्त को वह शराब पीकर घर पहुंचा। वहां उसकी पत्नी ने नशा मुक्ति केंद्र के कॉल सेंटर पर फोन लगाकर बुला लिया। उसे कर्तव्यम् नशा मुक्ति केंद्र के कर्मचारी अगली सुबह चार बजे वाहन से आकर भोपाल लेकर आ गए। उसे चार दिन तक डिटोक्स वार्ड में रखा गया। यहां शराब की तलब लगने पर उसकी कर्मचारियों के साथ बहस भी हुई थी। जिस कारण कर्मचारियों के साथ उसकी हाथापाई भी हुई। इसके बाद उसे उल्टा करके बांध दिया गया। उसके शरीर में आगे—पीछे बर्फ की सिल्लियां रख दी गई। उसे बेरहमी से पीटा गया। उसके गुदा द्वार में लोहे का पाईप का पाईप डाल दिया गया। जिस कारण वह काफी कराहता रहा। उसको रक्तस्त्राव भी हुआ था। उसके अगले दिन केेंद्र के हॉल में ले जाकर नितंब में डंडों से बेरहमी के साथ पीटा गया। उसे करीब तीन दर्जन से अधिक डंडे नितंब के अलावा तलवों में मारे गए। यह सिलसिला 10 अगस्त से 14 अगस्त तक जारी रहा। पीड़ित ने आरोप लाल सिंह ठाकुर (Lal Singh Thakur) , छोटू, सागर, दिनेश तिवारी (Dinesh Tiwari) और अन्य पर लगाया है। उसका कहना है कि वह चार कर्मचारियों का ही नाम जानता है। लेकिन, उसके साथ हैवानियत करने वाले वहां कई अन्य भी थे। केंद्र में 30 अगस्त को पत्नी पहुंची तो उसने पूरी कहानी उसे बताई। यहां से पत्नी उसे अपने साथ सागर ले गई। पूरा घटनाक्रम भाई को बताने के बाद मामला वहां जिले में ​स्थानीय थाने में पहुंचा। गांधी नगर पुलिस के पास सितंबर के प्रथम सप्ताह में केस डायरी मिल गई थी। पुलिस ने भोपाल बुलाकर पीड़ित का मेडिकल भी कराया। लेकिन, रिपोर्ट आने के पहले ही सामान्य धाराओं में प्रकरण 311/25 दर्ज कर लिया गया।

यह भी पढ़ें:   BRTS Corridor के बस स्टॉप पर चली Porn Movie

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Exclusive News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!