Fraud Arrest : टैक्सी कोटे में अटैच करने का झांसा देकर कार ले जाने वाला क्राइम ब्रांच ने दबोचा

Share
Fraud Arrest
क्राइम ब्रांच जवानों के बीच में लाल और पीली टी शर्ट पहने हुए पहाड़ सिंह जो एक साल से फरार चल रहा था

क्राइम ब्रांच ने आरोपी को किया गिरफ्तार, भोपाल, रायसेन, ग्वालियर समेत कई अन्य थानों में हैं गबन और जालसाजी के मामले दर्ज

भोपाल। क्राइम ब्रांच ने एक शातिर जालसाज (Fraud Arrest) को दबोचा है। आरोपी लोगों के वाहन लेकर चंपत हो जाता था। इससे पहले वह वाहन को टैक्सी कोर्ट में अटैच कराने का झांसा देता था। जालसाज के खिलाफ भोपाल, ग्वालियर और रायसेन में आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज है। जालसाज पिछले साल मिसरोद पुलिस की कस्टडी से भाग गया था।

यह जानकारी देते हुए क्राइम ब्रांच ने बताया कि आरोपी मूलत: ग्वालियर के डबरा तहसील के ग्राम अकोई का रहने वाला है। आरोपी का नाम पहाड़ सिंह पिता प्रीतम सिंह उम्र 42 साल है। आरोपी भोपाल में शाहपुरा इलाके के ईश्वर नगर में रह रहा था। पहाड़ सिंह पिछले एक साल से प्रदेश के आधा दर्जन थानों की पुलिस के साथ लुका—छिपी खेल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर बकायदा इनाम भी घोषित किया गया था। पहाड़ सिंह को हिरासत (Fraud Arrest) में लेने के बाद शाहपुरा थाना पुलिस को सौंपा गया है। इसके अलावा वह जिले जहां पहाड़ सिंह के मुकदमे दर्ज हैं उन्हें सूचित कर दिया गया है।

ऐसे देता था झांसा
शाहपुरा इलाके में जालसाजी, बेगमगंज थाने में गबन समेत कई अन्य थानों में पहाड़ सिंह के खिलाफ जालसाजी और गबन (Bhopal Forgery Case ) के मामले दर्ज है। आरोपी लोगों से दोस्ती करके उन्हें पहले झांसे में लेता था। उनकी महंगी कार को टैक्सी कोटे में अटैच कराने का झांसा देकर उसका वह ​किराया भी देता था। कुछ महीने बाद वह कार लेकर फरार हो जाता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी से करीब तीन कार बरामद करना है। क्राइम ब्रांच ने बताया कि पहाड़ सिंह बेहद शातिर है। वह मिसरोद पुलिस को भी चकमा देकर भाग चुका है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Rape News: एक पति ने भगाया, दूसरे का पति जेल गया
Don`t copy text!