Bhopal News: सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

Share

Bhopal News: घर लौटते समय हुआ था हादसा, घटना का पता लगा रही पुलिस

 

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) की ताजा न्यूज रातीबड़ थाने से मिल रही है। यहां  सड़क हादसे में एक युवक की मौत हुई है। हादसे (Bhopal Road Mishap) के वक्त युवक काम से घर लौट रहा था। राहगीरों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। पुलिस ने शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटैज पुलिस खंगाल रही है।

अंड़े का ठेला लगाता था मृतक

रातीबड़ थाना पुलिस को नर्मदा अस्पताल (Narmada Hospital) के डॉक्टर साकल्ले ने एक व्यक्ति के मौत की सूचना सोमवार सुबह लगभग साढ़े ग्यारह बजे दी थी। रातीबड़ पुलिस मर्ग 48/21 दर्ज कर जांच कर रही है। जांच अधिकारी एएसआई राम लक्ष्मण (ASi Ram Laxman) ने बताया राम वर्मा पिता बिहारी लाल उम्र 29 साल की सड़क दुर्घटना में मौत हुई है। वह नाथू बरखेड़ा का रहने वाला था। राम वर्मा (Ram Verma) नीलबड़ इलाके में अंड़े का ठेला लगाता है। राम 21 अक्टूबर की रात साढ़े दस बजे ठेला बंद कर बाइक से घर जा रहा था। तभी वह हादसे का शिकार हुआ। राहगीरों ने उसे घायल हालत में हक अस्पताल (Haq Hospital) में भर्ती कराया था। जहां से उसे नर्मदा अस्पताल ​रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस घटना की वजह तलाश कर रही है। शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

यह भी पढ़िए: भोपाल के ‘विजय माल्या’ की कहानी, सिस्टम और सरकार उसके आगे नतमस्तक हैं, नहीं तो इतना सबकुछ होने पर भी वह नहीं बचता

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: राजभवन में तैनात अफसर के घर चोरी 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal CBI News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!