पिता को शक था बेटी का चल रहा प्रेम प्रसंग, 10 वीं के छात्र को कुल्हाड़ी से काट दिया

Share

पुलिस ने खेत से बरामद किया 17 वर्षीय लड़के का शव

सांकेतिक फोटो

नागपुर। महाराष्ट्र के गोंदिया में एक नाबालिग की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक 17 वर्षीय लड़के की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। 10 वीं के छात्र का शव एक खेत में खून से लथपथ हालत में मिला। छात्र की पहचान अतुल अशोक तरोने के तौर पर हुई है। वो मोरवाही गांव का रहने वाला था। जानकारी के मुताबिक घटना के दिन वो एसएससी का पेपर देकर घर लौटा था। करीब 4 बजे वो गांव में घूमने निकला था। जिसके बाद वो घर नहीं लौटा।

यह भी पढ़ेंः अप्राकृतिक कृत्य के बाद बालक की गला घोंटकर हत्या

घटना की सूचना लगते ही गोंदिया ग्रामीण पुलिस थाने की टीम मौके पर पहुंची। एएसपी प्रदीप अतुलकर ने जांच शुरु की। पुलिस ने अतुल की हत्या के संदेह में सेवकराम मनीराम गुरुवेले को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर गुरुवेले ने अतुल की हत्या का गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने बताया कि गुरुवेले ने शक के चलते अतुल को मौते के घाट उतार दिया। गुरुवेले को लगता था कि अतुल का उसकी बेटी के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा है।

यह भी पढ़ेंः मोबाइल पर बात करती थी लड़की, बाप ने हत्या कर नाले में फेंक दी लाश

पुलिस को स्थानीय सूत्रों से ही संदेही की जानकारी मिली थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी सोचता था कि अतुल उसकी बेटी से प्यार करता है। उसने अतुल को खेत में पकड़ लिया और कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें:   Suicide : रिजल्ट बिगड़ने से दुखी इंजीनियरिंग छात्र ने लगा ली फांसी
Don`t copy text!