Bhopal News: आरोपियों में शामिल एक युवक की मां का हवालात के भीतर पीटने का लगाया आरोप,सोशल मीडिया में वायरल हुए जख्मी होने के वीडियो

भोपाल। मुरैना से कांग्रेस एमएलए दिनेश गुर्जर (MLA Dinesh Gurjar) के बेटे से मारपीट की गई। इस मामले में भेापाला (Bhopal News) शहर के अरेरा हिल्स थाने में भी प्रकरण दर्ज किया गया। हमलावर शराब पी रहे थे जिन्हें विधायक के बेटे ने खदेड़ने का काम किया था। हालांकि यह मामला तब प्रकाश में आया जब आरोपियों में शामिल एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया में 25 जून की रात वायरल हुआ।
शराब पीने का विरोध करने पर किया हमला
अरेरा हिल्स (Arera Hills) थाना पुलिस के अनुसार 29 वर्षीय देवराज सिंह गुर्जर (Devraj Singh Gurjar) की शिकायत पर 25 जून की दोपहर गाली-गलौज, मारपीट, लहुलूहान करने समेत अन्य धाराओं में प्रकरण 122/26 दर्ज किया गया था। देवराज सिंह गुर्जर एमएलए रेस्ट हाउस (MLA Rest House) में रहते हैं। उनके पिता दिनेश गुर्जर (MLA Dinesh Gurjar) मुरैना (Morena) से कांग्रेस (Congress) दल से विधायक भी है। आरोपी विक्की, पंकज, मयंक और सोहन को बनाया गया है। चारों आरोपी एमएलए रेस्ट हाउस में बैठकर शराब पी रहे थे। उन्हें वहां से देवराज सिंह गुर्जर ने खदेड़ने का काम किया था। इधर, आरोपियों की तरफ से एक महिला सामने आई। उन्होंने घायल छोटे बेटे का वीडियो (Video) बनाते हुए थाने के भीतर विधायक पुत्र की तरफ से मारपीट करने का आरोप लगाया। वह निजी अस्पताल में भर्ती है। जिसके बाद कांग्रेस विधायक की तरफ से प्राथमिकी वायरल की जाने लगी। इसके अलावा हवालात के भीतर उसके साथ मारपीट में जख्मी होने का वीडियो भी सामने आया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।