Uttrakhand Police News: दीपावली ड्यूटी के दौरान रील में ऐसा क्या था जिससे भड़के पुलिस अफसर 

Share

Uttrakhand Police News: देखें पुलिस नियंत्रण कक्ष के भीतर महिला अधिकारियों का बनाया गया वीडियो, जिसमें अंदाज ऐसे थे कि अफसर अपनी कलम चलाने में पीछे नहीं रहे

Uttrakhand Police News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

देहरादून। पुलिस विभाग बहुत अनुशासित यूनिट कही जाती है। इसलिए उनके बोलचाल से लेकर रहन—सहन में भी काफी अनुशासन का इस्तेमाल करना होता है। लेकिन, यह चूक तीन महिला अधिकारी और कर्मचारियों ने कर दी। यह मामला उत्तराखंड (Uttrakhand Police News) के पुलिस नियंत्रण कक्ष के भीतर हुआ था। घटना दीपावली रात को हुई थी। उस दिन जनता अपने परिवार के साथ त्यौहार मना रही थी। इसलिए उस कमी को दूर करने तीन महिला पुलिसकर्मियों ने वीडियो रील बना दी। यह देखते ही देखते ऐसे वायरल हुई कि मामला अधिकारियों तक पहुंच गया। जिसके बाद अधिकारियों ने तीनों महिला अधिकारी और कर्मचारियों को शोकॉज नोटिस थमा दिया।

ड्यूटी के दौरान डांस सेवा के विपरीत

वायरल वीडियो लगभग 54 सेकंड का है। अलग—अलग फिल्मों गाने में बनी यह रील विभाग में चर्चित हो गई। इतना ही नहीं यह महिला कर्मचारी भी मीडिया जगत की सुर्खियों में बनी है। वीडियो की लोकेशन रील के दौरान पीछे मौजूद सामग्रियों से उजागर हुई। हालांकि जब यह वीडियो बनाया गया उस वक्त महिलाओं ने कोई वर्दी नहीं पहनी थी। वीडियो रील के दौरान तीन चेहरे ज्यादा दिखाई दिए। हालांकि बाद में यह संख्या आधा दर्जन से अधिक हो गई थी। इस मामले में नव भारत टाईम्स न्यूज वेबसाइट ने अपर पुलिस महानिदेशक दूरसंचार अमित सिन्हा के हवाले से शोकॉज नोटिस देने की पुष्टि की है। सिन्हा ने चेतावनी देते हुए भविष्य में ऐसा दोबार करने पर सख्त कार्रवाई का संदेश दिया है।
यह भी पढ़ें:   Uttarakhand Political Crisis: भाजपा के लिए "धामी" कहीं "धीमा" जहर तो नहीं
Don`t copy text!